Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन
- केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
- सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़
- विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
- श्रवण यंत्र ने कांति के जीवन में जगाई नई उम्मीद, शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम
Author: Khabar World
न्यायमूर्ति आई.एस. उबोवेजा ने किया ध्वजारोहण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक आयोग, रायपुर के कार्यालय प्रांगण में 80वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आयोजित समारोह में माननीय न्यायमूर्ति आई.एस. उबोवेजा ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान में सहभागिता की और देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस की गरिमा और राष्ट्रभक्ति का वातावरण बना रहा। समारोह में अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी, न्यायमूर्ति आर.पी. शर्मा, पूर्व…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस को भेंट किया लैपटॉप मुख्यमंत्री ने पूछा—“आगे क्या बनना चाहती हो?”, जयमंती बोलीं—“शिक्षक बनना चाहती हूं” खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मजबूत इरादों के आगे कठिनाइयां भी रास्ता छोड़ देती हैं। जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम गोरिया की शत-प्रतिशत दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस ने अपनी दृष्टिबाधा को कभी शिक्षा की राह में बाधा नहीं बनने दिया। उच्च शिक्षा प्राप्त कर शिक्षक बनने का सपना संजोए जयमंती की पढ़ाई को अब तकनीक का मजबूत सहारा मिला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज ग्राम बगिया स्थित अपने निवास पर जयमंती को विशेष सॉफ्टवेयर युक्त…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन मुख्यमंत्री ने कहा – जनसुरक्षा के साथ हाथियों और उनके प्राकृतिक आवास का संरक्षण हमारी प्राथमिकता खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के गृहग्राम बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जशपुर वनमंडल के जनजागरूकता अभियान पर आधारित पुस्तक ‘गजरथ यात्रा-भाग 02’ का विमोचन किया। यह पुस्तक मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण और प्रभावित क्षेत्रों में जनजागरूकता बढ़ाने के लिए जशपुर वनमंडल द्वारा किए जा रहे प्रयासों एवं अभिनव गतिविधियों का दस्तावेज है। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि जशपुर वन-संपदा और…
राजधानी से रोजगारधानी की ओर बढ़ता नवा रायपुर टेक्सटाइल से फार्मा और इलेक्ट्रॉनिक्स से MSME तक-भविष्य के उद्योगों की मजबूत होती नींव, हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर अब केवल आधुनिक प्रशासनिक राजधानी के रूप में नहीं, बल्कि निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में भी अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। सुनियोजित शहरी विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक अधोसंरचना के साथ शहर में ऐसे उद्योगों को आकर्षित किया जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था और रोजगार के नए अवसरों का आधार बन…
प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति के लिए की मंगलकामना खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिवार के सदस्यों के साथ गृहग्राम बगिया स्थित फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान शिव का अभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली के साथ छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति की मंगलकामना की। मैनी नदी के सुरम्य तट पर स्थित फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में 17 से 19 अगस्त तक एक लाख 11 हजार 111…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – नई दिल्ली l भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का एलान कर दिया। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया समेत 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय नेतृत्व में शामिल प्रमुख नाम रूप कुमारी चौधरी (सांसद,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी बहुप्रतीक्षित नई राष्ट्रीय टीम और पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। इस नई कार्यकारिणी में पार्टी ने क्षेत्रीय संतुलन और आगामी चुनावी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए देश भर के प्रमुख नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस राष्ट्रीय पुनर्गठन में छत्तीसगढ़ को महत्वपूर्ण और सशक्त प्रतिनिधित्व हासिल हुआ है। महासमुंद से भाजपा सांसद रूप कुमारी चौधरी को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी देते हुए नई कार्यकारिणी में जगह दी गई है, वहीं छत्तीसगढ़ के संगठनात्मक कार्यों में लंबे समय से सक्रिय दीपक म्हस्के को डिजिटल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी – जीरामजी) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 20 अगस्त, 2026 को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में योजना से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। ग्राम सभाओं में ग्रामीणों को योजना के प्रावधानों, अधिकारों, लाभों एवं अनुमेय कार्यों की जानकारी देने के साथ-साथ वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजना के अंतर्गत लिए जाने वाले कार्यों का ग्राम सभा से अनुमोदन कराया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 6 अगस्त को पत्रकार वार्ता में कहा था कि वीबी – जीरामजी के अंतर्गत सभी विकास कार्यों का चयन ग्राम सभा की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। रॉन्ग नंबर के जरिए एक नाबालिग युवती से पहचान होने के बाद उसे अपने शहर ग्वालियर बुलाकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करने के मामले में डौंडी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अजय प्रजापति को उसके घर ग्वालियर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान नाबालिग युवती से रॉन्ग नंबर के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग युवती को अपने शहर ग्वालियर बुलाया और वहां…
* वीर माताओं और अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – प्रिया पाठक, रायपुर । स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सर्वमंगल फाउंडेशन द्वारा वीर माताओं के सम्मान एवं देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से रायपुर में भावपूर्ण एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की आराधना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कवयित्री शुभा शुक्ला ‘निशा’ ने सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके पश्चात देवयानी जी की मधुर आवाज में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’…

