Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा: छत्तीसगढ़ को मिला बड़ा प्रतिनिधित्व; रूप कुमारी चौधरी उपाध्यक्ष व दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया संयोजक

    August 17, 2026

    20 अगस्त की ग्राम सभाओं में वीबी – जीरामजी के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के कार्यों का होगा अनुमोदन

    August 17, 2026

    रॉन्ग नंबर से बढ़ी नजदीकी, फिर नाबालिग को ग्वालियर बुलाकर दुष्कर्म: डौंडी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा: छत्तीसगढ़ को मिला बड़ा प्रतिनिधित्व; रूप कुमारी चौधरी उपाध्यक्ष व दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया संयोजक
    • 20 अगस्त की ग्राम सभाओं में वीबी – जीरामजी के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के कार्यों का होगा अनुमोदन
    • रॉन्ग नंबर से बढ़ी नजदीकी, फिर नाबालिग को ग्वालियर बुलाकर दुष्कर्म: डौंडी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
    • स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सर्वमंगल फाउंडेशन का भव्य आयोजन, तिरंगा थीम पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
    • ₹3 करोड़ के गबन मामले में दूसरी बड़ी कार्रवाई, प्रधान आरक्षक संजय चौहान गिरफ्तार
    • जशपुर के बगिया में मुख्यमंत्री ने थामी हल की मूठ: खेतों में उतरकर की ‘बियासी’, बोले- “खेती केवल आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार”
    • ‘वैद्य फूड’ पर प्रशासन का बड़ा छापा, 200 किलो संदेहास्पद ‘एनालॉग पनीर’ जब्त, लैब भेजी गई सैंपल रिपोर्ट
    • एनटीए की लापरवाही पर राहुल गांधी का बड़ा हमला: ‘छात्रों के साल बर्बाद कर रही मोदी सरकार, एनटीए की गड़बड़ी की तय हो जवाबदेही’
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सर्वमंगल फाउंडेशन का भव्य आयोजन, तिरंगा थीम पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
    रायपुर

    स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सर्वमंगल फाउंडेशन का भव्य आयोजन, तिरंगा थीम पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

    Khabar WorldBy Khabar WorldAugust 17, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    * वीर माताओं और अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि*

    खबर वर्ल्ड न्यूज़ –  प्रिया पाठक, रायपुर । स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सर्वमंगल फाउंडेशन द्वारा वीर माताओं के सम्मान एवं देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से रायपुर में भावपूर्ण एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों का सुंदर संगम देखने को मिला।

    कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की आराधना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कवयित्री शुभा शुक्ला ‘निशा’ ने सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके पश्चात देवयानी जी की मधुर आवाज में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अर्चना झा, छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा एवं महिला आयोग की अध्यक्ष ममता साहू उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में अमरजीत छाबड़ा, अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग, योग गुरु पंडित राजेश दुबे, वरिष्ठ कवयित्री एवं समाजसेविका शुभा शुक्ला ‘निशा’, समाजसेवी मुकेश जैन, टी.के. भोई, सहायक उप निरीक्षक एवं यातायात प्रशिक्षक, समाजसेविका डॉ. अजंता चौधरी, डॉ. मनीषा बी. सिन्हा तथा समाजसेविका रचिता राय चौधरी सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

    तिरंगा थीम पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

    कार्यक्रम के दौरान तिरंगा थीम पर आधारित नृत्य, कराओके, देशभक्ति गीत-संगीत, हास्य-व्यंग्य कविता एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के वीर जवानों के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया।

    इस अवसर पर सीमा कटंकर ग्रुप द्वारा सैनिकों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई। यह भावुक क्षण कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।

    वरिष्ठ कवयित्री एवं समाजसेविका शुभा शुक्ला ‘निशा’ ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भावपूर्ण गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया और पूरा सभागार शहीदों की स्मृति एवं राष्ट्रभक्ति के भाव से भर उठा।

    कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन संजय शर्मा एवं डॉ. शुभा मिश्रा ने किया। आयोजन के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के वीर सपूतों, सैनिकों एवं वीर माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकजुटता और देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

    सर्वमंगल फाउंडेशन का यह आयोजन केवल अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नई पीढ़ी में देशभक्ति, संस्कार और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत करने वाला प्रेरणादायी अवसर भी साबित हुआ।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा: छत्तीसगढ़ को मिला बड़ा प्रतिनिधित्व; रूप कुमारी चौधरी उपाध्यक्ष व दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया संयोजक

    August 17, 2026

    20 अगस्त की ग्राम सभाओं में वीबी – जीरामजी के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के कार्यों का होगा अनुमोदन

    August 17, 2026

    ‘वैद्य फूड’ पर प्रशासन का बड़ा छापा, 200 किलो संदेहास्पद ‘एनालॉग पनीर’ जब्त, लैब भेजी गई सैंपल रिपोर्ट

    August 17, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,165

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,374

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,340

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,338
    Don't Miss
    रायपुर

    भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा: छत्तीसगढ़ को मिला बड़ा प्रतिनिधित्व; रूप कुमारी चौधरी उपाध्यक्ष व दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया संयोजक

    By Khabar WorldAugust 17, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी बहुप्रतीक्षित नई…

    20 अगस्त की ग्राम सभाओं में वीबी – जीरामजी के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के कार्यों का होगा अनुमोदन

    August 17, 2026

    रॉन्ग नंबर से बढ़ी नजदीकी, फिर नाबालिग को ग्वालियर बुलाकर दुष्कर्म: डौंडी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

    August 17, 2026

    स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सर्वमंगल फाउंडेशन का भव्य आयोजन, तिरंगा थीम पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

    August 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा: छत्तीसगढ़ को मिला बड़ा प्रतिनिधित्व; रूप कुमारी चौधरी उपाध्यक्ष व दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया संयोजक

    August 17, 2026

    20 अगस्त की ग्राम सभाओं में वीबी – जीरामजी के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के कार्यों का होगा अनुमोदन

    August 17, 2026

    रॉन्ग नंबर से बढ़ी नजदीकी, फिर नाबालिग को ग्वालियर बुलाकर दुष्कर्म: डौंडी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

    August 17, 2026

    स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सर्वमंगल फाउंडेशन का भव्य आयोजन, तिरंगा थीम पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

    August 17, 2026

    ₹3 करोड़ के गबन मामले में दूसरी बड़ी कार्रवाई, प्रधान आरक्षक संजय चौहान गिरफ्तार

    August 17, 2026

    जशपुर के बगिया में मुख्यमंत्री ने थामी हल की मूठ: खेतों में उतरकर की ‘बियासी’, बोले- “खेती केवल आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार”

    August 17, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.