Author: Khabar World

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी स्टारर ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। ओपनिंग के साथ लगातार तीन दिनों तक फिल्म ने डबल डिजिट में कलेक्शन किया, लेकिन चौथे दिन मूवी की कमाई सिंगल डिजिट में सिमट गई। वहीं, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ की हालत सबसे ज्यादा खराब है। चलिए आपको बताते हैं कि दोनों फिल्मों ने भारत में अब तक कितना बिजनेस कर लिया है। इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ को लेकर दर्शकों के बीच दीवानगी साफ नजर आ रही है। रिलीज के दिन धमाकेदार शुरुआत करने के बाद अब इसने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा…

Read More

नई दिल्ली। ड्रैगन फ्रूट देखने में जितना अलग होता है, उतना ही इसके फायदे को लेकर भी लोगों में दिलचस्पी रहती है। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में इसकी खेती बड़े स्तर पर होती है और यहां इसकी पैदावार भी काफी ज्यादा है। उमस भरे मौसम में यह फल शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, हर व्यक्ति के लिए इसका सेवन सही नहीं माना जाता। डाइटीशियन डॉ। ज्योति सिंह ने ड्रैगन फ्रूट के फायदे के साथ-साथ किन लोगों को इससे बचना चाहिए, इसकी जानकारी दी है। आइए जानते हैं। डॉ. ज्योति सिंह के मुताबिक ड्रैगन फ्रूट हमारे देश का…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। जारी आदेश के अनुसार, कुल 36 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया गया है। यह ट्रांसफर लिस्ट पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने जारी किया है। जारी तबादला आदेश के अनुसार, एक उप निरीक्षक (SI), 6 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 14 प्रधान आरक्षक, एक महिला आरक्षक और 14 आरक्षकों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया गया है। सभी को अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से नवविवाहिता के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी रवीना यादव के रूप में हुई है। करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी विपुल यादव से हुई थी। परिजनों ने रवीना की मौत के पीछे पति के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को मुख्य वजह बताया है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना को पति के कथित प्रेम संबंध से जोड़कर देखा जा रहा है। मृतका के मामा साहब लाल यादव ने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के असर से छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश की गतिविधियां जारी है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। सोमवार को कोरबा में 17 सेमी बारिश दर्ज की गई। रायपुर में करीब 4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान नीचे आ गया है। मौसम विभाग ने 18 अगस्त को उत्तरी इलाकों के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है। रायपुर समेत 28 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी में मंगलवार को भी आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। साथ ही हल्की फुहार जारी है। मौसम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में आज से 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। चार दिवसीय यह प्रतियोगिता 18 से 21 अगस्त तक चलेगी। पेंड्रा के फिजिकल कॉलेज खेल मैदान में होने वाले उद्घाटन समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि होंगे। प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों संभागों से करीब 540 खिलाड़ी शामिल होंगे। 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी जिम्नास्टिक, क्रिकेट, ताइक्वांडो और कबड्डी जैसी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाएंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर 12:25 बजे से शाम 5 बजे तक मंत्रालय में रहेंगे।इस दौरान वे विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा करेंगे। इसके बाद शाम 5:25 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

Read More

*सुकमा की 9 पुनर्वासित महिलाओं ने स्वेच्छा से किया रैंप वॉक* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l छत्तीसगढ़ में हाथकरघा और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित स्वदेशी फैशन शो में समाज की मुख्यधारा में लौट रही आत्मसमर्पित महिलाओं की सशक्त भागीदारी देखने को मिली। सुकमा जिले के पुनर्वास केंद्रों में रह रही 9 महिलाओं ने अपनी स्वेच्छा से बिलासा हैंडलूम एम्पोरियम के कोसा और कॉटन परिधान पहनकर रैंप वॉक किया। *7 अगस्त को हुआ था आयोजन* राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस (7 अगस्त) के अवसर पर रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में स्वदेशी फैशन शो और ग्रामोद्योग हाथकरघा प्रदर्शनी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़ –  संतोष पाठक, मुंगेली l स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदे मातरम् के गायन को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा कथित विरोध पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देशभक्ति से जुड़ी हर चीज का विरोध करना कांग्रेस की नीति बन गई है। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर वंदे मातरम् के प्रति कांग्रेस नेताओं द्वारा घोर अनादर प्रदर्शित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि यदि कांग्रेस में जरा भी देशभक्ति है, तो उसे राष्ट्रगीत के कथित अपमान के लिए 24 घंटे के भीतर सार्वजनिक…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार आर्थिक तंगी बनी थी इलाज में बाधा, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने बढ़ाया मदद का हाथ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल जरूरतमंद परिवारों के जीवन में आशा और विश्वास का संचार कर रही है। बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के साथ ही गंभीर बीमारी से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए भी लगातार सहायता दी जा रही है। इसी संवेदनशील पहल से फरसाबहार…

Read More