खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली है। प्रेमी जोड़े के शव फांसी के फंदे से लटके हुए मिले हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं प्रेमी जोड़े के आत्महत्या की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के छेरीखेड़ी इलाके का है। यहां प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान मेघराज साहू और नंदिनी धुर्व के रूप में हुई है। दोनों छेरीखेड़ी गांव के रहने वाले थे और उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के शव पेड़ से लटके मिले, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया है। FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों की मौत के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की है।
Trending
- भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा: छत्तीसगढ़ को मिला बड़ा प्रतिनिधित्व; रूप कुमारी चौधरी उपाध्यक्ष व दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया संयोजक
- 20 अगस्त की ग्राम सभाओं में वीबी – जीरामजी के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के कार्यों का होगा अनुमोदन
- रॉन्ग नंबर से बढ़ी नजदीकी, फिर नाबालिग को ग्वालियर बुलाकर दुष्कर्म: डौंडी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सर्वमंगल फाउंडेशन का भव्य आयोजन, तिरंगा थीम पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
- ₹3 करोड़ के गबन मामले में दूसरी बड़ी कार्रवाई, प्रधान आरक्षक संजय चौहान गिरफ्तार
- जशपुर के बगिया में मुख्यमंत्री ने थामी हल की मूठ: खेतों में उतरकर की ‘बियासी’, बोले- “खेती केवल आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार”
- ‘वैद्य फूड’ पर प्रशासन का बड़ा छापा, 200 किलो संदेहास्पद ‘एनालॉग पनीर’ जब्त, लैब भेजी गई सैंपल रिपोर्ट
- एनटीए की लापरवाही पर राहुल गांधी का बड़ा हमला: ‘छात्रों के साल बर्बाद कर रही मोदी सरकार, एनटीए की गड़बड़ी की तय हो जवाबदेही’


