खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। मिनीमाता बांगो बांध में दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे एक युवक की मस्ती उस वक्त हादसे में बदल गई, जब 24 वर्षीय रंजीत यादव ने डैम के गहरे पानी में छलांग लगा दी। इसके बाद वह दिखाई नहीं दिया। घटना के दो दिन गुजरने के बावजूद युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। अब उसकी तलाश की जिम्मेदारी NDRF की टीम ने संभाल ली है।
घटना के पीछे दोस्तों के बीच लगी एक शर्त को वजह बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बांध के पानी में छलांग लगाकर आगे तक पहुंचने को लेकर युवकों के बीच बात हुई थी। इसी दौरान रंजीत पानी में कूद गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इस पूरी घटना से जुड़ा CCTV फुटेज भी सामने आया है।
युवक के पानी में लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिला नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने भी तत्काल सर्च अभियान शुरू किया। गोताखोरों और रेस्क्यू कर्मियों ने बांध के आसपास काफी देर तक तलाश की, लेकिन रंजीत का कोई सुराग नहीं मिला।
अंधेरा होने और पानी के तेज बहाव की वजह से अभियान को रोकना पड़ा। इसके बाद प्रशासन ने NDRF से मदद मांगी। सोमवार सुबह NDRF की टीम बांगो पहुंची और आधुनिक उपकरणों के साथ युवक की तलाश दोबारा शुरू की।
Trending
- भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा: छत्तीसगढ़ को मिला बड़ा प्रतिनिधित्व; रूप कुमारी चौधरी उपाध्यक्ष व दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया संयोजक
- 20 अगस्त की ग्राम सभाओं में वीबी – जीरामजी के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के कार्यों का होगा अनुमोदन
- रॉन्ग नंबर से बढ़ी नजदीकी, फिर नाबालिग को ग्वालियर बुलाकर दुष्कर्म: डौंडी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सर्वमंगल फाउंडेशन का भव्य आयोजन, तिरंगा थीम पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
- ₹3 करोड़ के गबन मामले में दूसरी बड़ी कार्रवाई, प्रधान आरक्षक संजय चौहान गिरफ्तार
- जशपुर के बगिया में मुख्यमंत्री ने थामी हल की मूठ: खेतों में उतरकर की ‘बियासी’, बोले- “खेती केवल आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार”
- ‘वैद्य फूड’ पर प्रशासन का बड़ा छापा, 200 किलो संदेहास्पद ‘एनालॉग पनीर’ जब्त, लैब भेजी गई सैंपल रिपोर्ट
- एनटीए की लापरवाही पर राहुल गांधी का बड़ा हमला: ‘छात्रों के साल बर्बाद कर रही मोदी सरकार, एनटीए की गड़बड़ी की तय हो जवाबदेही’


