खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। अवैध शराब के विरूद्ध थाना मस्तूरी पुलिस का प्रहार। अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब परिवहन करते एक आरोपी को मस्तुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से 33 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 6400 रू. एवं एक मोटर सायकल कीमती 180000 रुपये को किया गया जप्त। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय किया गया पेश।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाही के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देश के परिपालन में अति.पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण बिलासपुर मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (मस्तुरी) सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मस्तुरी निरी. सलीम खाखा को मुखबीर के माध्यम से दिनाक 15.08.2026 को अवैध रूप से शराब परिवहन किये जाने की सूचना प्राप्त हुई।
थाना मस्तूरी पुलिस द्वारा मुखबीर से प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाही करते हुए थाना अवैध रूप से महुआ शराब परिवहन करते हुए एक आरोपी राहुल बंजारे पिता रोहित बंजारे उम्र 20 वर्ष ग्राम नगाराडीह थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर के कब्जे से एक सफेद रंग की मोटरसाइकिल R15 क्रमांक CG 10 BW 7912 में एक सफेद नीले रंग का प्लास्टिक की बोरी के अंदर पारदर्शी पॉलिथीन में रखे 11 पैकेट हाथ भट्टी से बना कच्ची महुआ शराब प्रत्येक पैकेट में 03-03 लीटर शराब भरी हुई कुल 33 लीटर कीमती 6400/- को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी राहुल बंजारे जप्त शराब को ग्राम नागरडीह से ग्राम जोरवा होते हुए मस्तूरी की ओर ला रहा था। जप्त वाहन एवं शराब की जुमला कीमत 186400/- एक लाख छियासी हजार चार सौ रूपये को बरामद कर आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी- राहुल बंजारे पिता रोहित बंजारे उम्र 20 वर्ष ग्राम नगारडीह थाना चरकभाठा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Trending
- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सर्वमंगल फाउंडेशन का भव्य आयोजन, तिरंगा थीम पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
- ₹3 करोड़ के गबन मामले में दूसरी बड़ी कार्रवाई, प्रधान आरक्षक संजय चौहान गिरफ्तार
- जशपुर के बगिया में मुख्यमंत्री ने थामी हल की मूठ: खेतों में उतरकर की ‘बियासी’, बोले- “खेती केवल आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार”
- ‘वैद्य फूड’ पर प्रशासन का बड़ा छापा, 200 किलो संदेहास्पद ‘एनालॉग पनीर’ जब्त, लैब भेजी गई सैंपल रिपोर्ट
- एनटीए की लापरवाही पर राहुल गांधी का बड़ा हमला: ‘छात्रों के साल बर्बाद कर रही मोदी सरकार, एनटीए की गड़बड़ी की तय हो जवाबदेही’
- राजधानी में सनसनी: छेरीखेड़ी में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस व FSL टीम
- कोरबा में दुस्साहस का दर्दनाक अंत: शर्त लगाकर बांगो बांध के गहरे पानी में कूदा 24 वर्षीय रंजीत, 48 घंटे बाद भी तलाश जारी, NDRF मैदान में
- तालाब में डूब रहे पति को बचाने कूदी पत्नी, दंपती की दर्दनाक मौत; अस्पताल में शव वाहन न मिलने से उभरी अव्यवस्था


