खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया में रविवार सुबह 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। यह पूरा मामला चरचा कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान पायल कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पायल ने कॉपरेटिव लाइन, वार्ड नंबर 09 स्थित अपने घर में सुबह करीब 4 बजे फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही चरचा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।
Trending
- स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन रायपुर में भव्य एट-होम (स्वागत) समारोह
- राज्यपाल रमेन डेका से चेन्नई के पत्रकारों ने सौजन्य भेंट की
- असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ की बड़ी पहल: स्वतंत्रता दिवस पर सीएम विष्णु देव साय ने राज्यपाल को सौंपा 5 करोड़ का चेक
- कोरिया में सनसनी: 22 वर्षीय पायल ने तड़के फांसी लगाकर की खुदकुशी, फॉरेंसिक टीम और चरचा पुलिस जांच में जुटी
- अवैध महुआ शराब परिवहन पर बिलासपुर पुलिस का बड़ा प्रहार: 1.86 लाख रुपये के मशरूका के साथ आरोपी गिरफ्तार
- बलौदा बाजार के अर्जुनी-खैरताल ट्रैक पर 28 वर्षीय युवक का कटा शव बरामद, भाटापारा पुलिस जांच में जुटी
- बार-बार आते हैं डरावने सपने? कालसर्प दोष है कारण, नाग पंचमी पर करें ये आसान उपाय, दूर होंगी बाधाएं
- डार्विन टेस्ट: बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 9 विकेट से रौंदकर दर्ज की अभूतपूर्व जीत


