खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में पत्र सूचना कार्यालय चेन्नई के निदेशक पी. अरूण कुमार के नेतृत्व में चेन्नई से आए पत्रकारों के दल ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास कार्यों, विशेष रूप से बस्तर में नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेजी से हो रहे विकास तथा उद्योग-व्यापार की बढ़ती संभावनाओं के संबंध में चर्चा की।
राज्यपाल ने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद की समाप्ति के पश्चात लोग तेजी से विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना राज्य की प्राथमिक जिम्मेदारी है। रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ में उद्योग और व्यापार की बढ़ती संभावनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से व्यापारी और उद्योगपति यहां आकर निवेश एवं व्यवसाय के लिए रुचि दिखा रहे हैं। छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है और यहां वनोपज, कृषि, उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल ने पत्रकारों को छत्तीसगढ़ के वन उत्पाद भेंट किए तथा शाल पहनाकर उनका सम्मान किया। उन्हें स्मृति चिह्न भी प्रदान किए गए। पत्रकारों ने राज्यपाल को चेन्नई के महाबलीपुरम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना भी उपस्थित थे।
Trending
- रायपुर पुलिस लाइन में विजयादशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन: शक्ति, कर्तव्य और सुरक्षा का लिया संकल्प
- रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: गुस्से का शिकार बनी 6 महीने की मासूम, पिता ने जमीन पर पटका
- महाअष्टमी पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किए मां दंतेश्वरी, मां परमेश्वरी और मां चंडी के दर्शन
- नवरात्रि पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पिपरिया में विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों के पंडालों में पहुंचकर की पूजा-अर्चना
- प्रगतिशील सतनामी समाज ने वृद्धाश्रम में सेवा कार्य कर मनाया विश्व सतनामी दिवस
- मुंगेली में भव्य दशहरा उत्सव आज, उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में होगा रावण दहन
- छत्तीसगढ़ी कला का राष्ट्रीय परचम: जशपुर के डॉ. आनन्द पाण्डेय और सारंगढ़ के घनश्याम साहू को प्रतिष्ठित ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार’
- जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री सेल्सियस के पिघले लोहे की चपेट में आने से ठेकेदार की मौत


