खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के बोरई-रसमड़ा स्थित जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा में ठेकेदार की मौत हो गई। मशीन से निकला करीब 1600 डिग्री सेल्सियस के तापमान वाला पिघला लोहा ठेकेदार के शरीर पर गिर गया। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक संतोष कुमार श्रीवास्तव बिहार के पूर्वी चंपारण का रहने वाला बताया जा रहा है।
घटना से जुड़ा भयावह वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति आग की लपटों से घिरा हुआ नजर आ रहा है। वह बदहवास स्थिति में सीढ़ियों से नीचे दौड़ता है। आसपास मौजूद मजदूर उसे बचाने की जद्दोजहर करते दिखे। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद पूरी हो पाएगी। इस घटना से प्लांट के कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, घटना 17 अक्टूबर की बताई जा रही है, ठेकेदार संतोष कुमार श्रीवास्तव प्लांट में मौजूद थे। वह ठेकेदारी का काम करते थे। देर रात प्लांट में टिंडिस मशीन के एक हिस्से का नोजल अचानक नीचे आ गया, जिससे पिघला लोहा संतोष के शरीर पर जा गिरा, जिसका तापमान करीब 1600 डिग्री सेल्सियस था।
घटना के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से झुलसे ठेकेदार का डॉक्टरों से इलाज शुरू किया। उन्होंने बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन 17 अक्टूबर को दोपहर करीब 3:30 बजे संतोष ने दम तोड़ दिया।
इस हादसे से जुड़ा हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर तेज से वारयल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति जो आग से घिरा हुआ है, वह सीढ़ियों पर नीचे की ओर भागता नजर आता है। आसपास मौजूद लोग उसे बचाने की कोशिश करते हैं। बताया जा रहा है कि इसके बाद वह व्यक्ति बेसुध होकर गिर जाता है। फिलहाल इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
ठेकेदार संतोष कुमार श्रीवास्तव की मौत के बाद उनके शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं अगले दिन यानी 18 अक्टूबर को पीएम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। अंतिम संस्कार के लिए परिजन शव को बिहार लेकर गए।
इस घटना ने संयंत्र परिसर में सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला पंचायत सदस्य प्रिया साहू का आरोप है कि इसी कंपनी के दूसरे प्लांट में करीब दो साल पहले श्रमिक की झुलसने से मौत हो गई। उस मामले में भारी विरोध के बाद पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा मिल पाया था।
मामले में दुर्ग के एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि एक मजदूर की जलने से अस्पताल में मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। अब पुलिस हादसे के कारणों और सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर रही है।
Trending
- प्रगतिशील सतनामी समाज ने वृद्धाश्रम में सेवा कार्य कर मनाया विश्व सतनामी दिवस
- मुंगेली में भव्य दशहरा उत्सव आज, उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में होगा रावण दहन
- छत्तीसगढ़ी कला का राष्ट्रीय परचम: जशपुर के डॉ. आनन्द पाण्डेय और सारंगढ़ के घनश्याम साहू को प्रतिष्ठित ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार’
- जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री सेल्सियस के पिघले लोहे की चपेट में आने से ठेकेदार की मौत
- दशहरा पर करते हैं रावण दहन, लेकिन उसे कैसे मिले 10 सिर? दशानन के हर एक मस्तक का है एक विशेष अर्थ
- मंडे को ‘जेलर 2’ के आगे ‘राणाबाली’ की हवा हुई टाइट, ‘प्रहार’-‘नई नवेली’ भी फुस्स, जानें- ‘दृश्यम 3’ का कलेक्शन
- कब्ज से परेशान हैं तो डाइट में शामिल करें सीताफल, दिल से लेकर पाचन तक को रखेगा दुरुस्त, शरीर बनेगा फुर्तीला
- धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लाख मूल्य के 146 बेशकीमती पत्थरों के साथ तस्कर गिरफ्तार


