खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। मुनाफे का सपना दिखाकर लाखों की ठगी का बड़ा मामला दुर्ग जिले से सामने आया है। फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा देकर 18 लाख 63 हजार रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मीनल चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।
एएसपी शोजराज अग्रवाल ने बताया कि शिकायतकर्ता अक्षय राठौर कृषि व्यवसाय से जुड़े हैं। एक परिचित के ज़रिए उनकी मुलाकात 35 वर्षीय मीनल चौहान से हुई। उन्होंने कहा कि मीनल ने रायपुर के वीआईपी चौक स्थित करेंसी टावर में फिनविज़न ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट शुरू करने की बात कही और निवेश पर शानदार मुनाफे का प्रलोभन दिया।
दिसंबर 2025 से जून 2026 के बीच स्टाफ की सैलरी, ऑफिस किराया, मेंटेनेंस और विज्ञापन जैसे खर्चों के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों के जरिए कुल 21 लाख 96 हजार रुपये से ज्यादा की रकम ली गई। इसमें से सिर्फ करीब 3 लाख 33 हजार रुपये लौटाए गए, जबकि 18 लाख 63 हजार से ज्यादा बकाया रह गए।
शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) और 351(3) में मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार भी जब्त की है। आरोपी अब न्यायिक रिमांड पर है। पुलिस ने अपील की है कि निवेश से पहले संस्था का पंजीयन जरूर जांचें। ठगी की आशंका हो तो साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।
Trending
- आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- इलाज और झाड़-फूंक के नाम पर 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, 5 माह की गर्भवती होने पर हुआ खुलासा; वैद्यराज गिरफ्तार
- दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: मुनाफे का झांसा देकर 18.63 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
- भक्ति और जनसेवा का संगम; कबीरधाम में देर रात जसगीत की थाप पर झूमे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में डिजिटल प्रशासन की मजबूत पहल 38 विभागों की 939 सेवाएं एक मंच पर
- ‘गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में आई मिठास
- कोरबा जिले में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू: 154 किमी मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य, 280.05 लाख रुपये की राशि स्वीकृत
- मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात


