खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सोशल मीडिया और एआई के इस आधुनिक युग में लोगों में आक्रमकता तेजी से बढ़ रही है। गुस्से को कंट्रोल कर पाना अब इंसान के बस से बाहर होते जा रहा है। ये बातेंं हम यूं ही नहीं कह रहे हैं, गुस्से के चलते लोग अपने ही परिवार के लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ताजा मामला राजधानी रायपुर के कोटा स्थित बीएसयूपी कॉलोनी का है, जहां रहने वाले पिता आशीष ने अपनी ही 6 महीने की बेटी को गुस्से में जमीन पर पटक दिया, जिसके बाद उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी आशीष की पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और इसी बात से गुस्से में आकर उसने अपनी मासूम बेटी को पटक दिया। फिलहाल आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कोटा निवासी सरगम कावरिया की 9 महीने पहले ही आशीष से शादी हुई दी। दोनों ने लव मैरिज की थी। सरगम ने बताया कि 14 अक्टूबर की शाम वह समता कॉलोनी स्थित अपने मायके से वापस लौटी थी। रात करीब नौ बजे पति बाहर से आया और मायके जाने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। वहीं, देर रात करीब डेढ़ बजे उसने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान पति ने छह माह की बेटी हिमानी को उठाकर जमीन पर पटक दिया। मां के विरोध करने पर उसने बच्ची को दोबारा पटक दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद सरगम ने अपने मामा ससुर और मामी सास को बुलाया। स्वजन बच्ची को एम्स लेकर पहुंचे।
Trending
- रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: गुस्से का शिकार बनी 6 महीने की मासूम, पिता ने जमीन पर पटका
- महाअष्टमी पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किए मां दंतेश्वरी, मां परमेश्वरी और मां चंडी के दर्शन
- नवरात्रि पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पिपरिया में विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों के पंडालों में पहुंचकर की पूजा-अर्चना
- प्रगतिशील सतनामी समाज ने वृद्धाश्रम में सेवा कार्य कर मनाया विश्व सतनामी दिवस
- मुंगेली में भव्य दशहरा उत्सव आज, उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में होगा रावण दहन
- छत्तीसगढ़ी कला का राष्ट्रीय परचम: जशपुर के डॉ. आनन्द पाण्डेय और सारंगढ़ के घनश्याम साहू को प्रतिष्ठित ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार’
- जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री सेल्सियस के पिघले लोहे की चपेट में आने से ठेकेदार की मौत
- दशहरा पर करते हैं रावण दहन, लेकिन उसे कैसे मिले 10 सिर? दशानन के हर एक मस्तक का है एक विशेष अर्थ


