खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के कई मैदानों में आज रावण दहन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। WRS मैदान में 101 फीट ऊंचे रावण का दहन मुख्य आकर्षण रहेगा। वहीं, बोरियाखुर्द में रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले भी जलाए जाएंगे। WRS मैदान में दशहरा उत्सव के दौरान मंगलवार को उरकुरा से रायपुर स्टेशन के बीच ट्रेनें अधिकतम 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।
दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। लोको पायलट लगातार हॉर्न बजाते हुए ट्रेन आगे बढ़ाएंगे। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर वे ट्रेन रोक भी सकेंगे। बता दें कि मैदान के पास से मुंबई-हावड़ा रेल लाइन गुजरती है। भीड़ के ट्रैक तक पहुंचने से हादसे का खतरा रहता है। इसे देखते हुए रेलवे ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।
Trending
- दशहरा पर करते हैं रावण दहन, लेकिन उसे कैसे मिले 10 सिर? दशानन के हर एक मस्तक का है एक विशेष अर्थ
- मंडे को ‘जेलर 2’ के आगे ‘राणाबाली’ की हवा हुई टाइट, ‘प्रहार’-‘नई नवेली’ भी फुस्स, जानें- ‘दृश्यम 3’ का कलेक्शन
- कब्ज से परेशान हैं तो डाइट में शामिल करें सीताफल, दिल से लेकर पाचन तक को रखेगा दुरुस्त, शरीर बनेगा फुर्तीला
- धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लाख मूल्य के 146 बेशकीमती पत्थरों के साथ तस्कर गिरफ्तार
- अष्टमी मेला घूमने आए परिवार पर टूटा फूड पॉइजनिंग का कहर; गुपचुप खाने से 7 बीमार, 6 साल का बच्चा NICU में भर्ती
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बस्तर-सुकमा में आज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, आने वाले दिनों में गिरेगा रात का पारा
- ऐतिहासिक क्लीन स्वीप पर नजर: रायपुर में आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला
- रायपुर के WRS मैदान में सजेगा विजयोत्सव: 101 फीट ऊंचे रावण दहन के साथ आज गूंजेगा ‘जय श्री राम’, रेलवे ने जारी किया हाई अलर्ट


