खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। फूड पॉइजनिंग की आशंका के चलते सभी को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें तीन बच्चों की हालत ज्यादा खराब बताई जा रही है। वहीं छह वर्षीय एक बच्चे को एनआईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चे की हालत फिलहाल स्थिर है।
जानकारी के अनुसार, सकरी थाना क्षेत्र के परसदा गांव से महेश साहू अपनी पत्नी संतोषी साहू और परिवार के बच्चों के साथ घूमने के लिए बिलासपुर आए थे। अष्टमी की रात परिवार ने सीएमडी कॉलेज के पास एक ठेले पर गुपचुप खाया था। इसके बाद सभी अपने घर लौट गए। बताया जा रहा है कि अगले दिन सुबह उठते ही परिवार के सदस्यों को उल्टी की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते परिवार के सात लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद सभी को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
अस्पताल में भर्ती सात मरीजों में तीन बच्चे शामिल हैं, जिनकी हालत ज्यादा खराब बताई जा रही है। इनमें छह वर्षीय एक बच्चे को एनआईसीयू में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर है। गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात लोगों की तबीयत बिगड़ने से फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।
Trending
- दशहरा पर करते हैं रावण दहन, लेकिन उसे कैसे मिले 10 सिर? दशानन के हर एक मस्तक का है एक विशेष अर्थ
- मंडे को ‘जेलर 2’ के आगे ‘राणाबाली’ की हवा हुई टाइट, ‘प्रहार’-‘नई नवेली’ भी फुस्स, जानें- ‘दृश्यम 3’ का कलेक्शन
- कब्ज से परेशान हैं तो डाइट में शामिल करें सीताफल, दिल से लेकर पाचन तक को रखेगा दुरुस्त, शरीर बनेगा फुर्तीला
- धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लाख मूल्य के 146 बेशकीमती पत्थरों के साथ तस्कर गिरफ्तार
- अष्टमी मेला घूमने आए परिवार पर टूटा फूड पॉइजनिंग का कहर; गुपचुप खाने से 7 बीमार, 6 साल का बच्चा NICU में भर्ती
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बस्तर-सुकमा में आज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, आने वाले दिनों में गिरेगा रात का पारा
- ऐतिहासिक क्लीन स्वीप पर नजर: रायपुर में आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला
- रायपुर के WRS मैदान में सजेगा विजयोत्सव: 101 फीट ऊंचे रावण दहन के साथ आज गूंजेगा ‘जय श्री राम’, रेलवे ने जारी किया हाई अलर्ट


