खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल डेका ने भी मुख्यमंत्री को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक राज्यपाल रमेन डेका को सौंपा। यह सहायता राशि असम के बाढ़ प्रभावित परिवारों के राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए प्रदान की गई है। राज्यपाल रमेन डेका 16 अगस्त को असम के दौरे पर जा रहे हैं।
Trending
- अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय
- स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन रायपुर में भव्य एट-होम (स्वागत) समारोह
- राज्यपाल रमेन डेका से चेन्नई के पत्रकारों ने सौजन्य भेंट की
- असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ की बड़ी पहल: स्वतंत्रता दिवस पर सीएम विष्णु देव साय ने राज्यपाल को सौंपा 5 करोड़ का चेक
- कोरिया में सनसनी: 22 वर्षीय पायल ने तड़के फांसी लगाकर की खुदकुशी, फॉरेंसिक टीम और चरचा पुलिस जांच में जुटी
- अवैध महुआ शराब परिवहन पर बिलासपुर पुलिस का बड़ा प्रहार: 1.86 लाख रुपये के मशरूका के साथ आरोपी गिरफ्तार
- बलौदा बाजार के अर्जुनी-खैरताल ट्रैक पर 28 वर्षीय युवक का कटा शव बरामद, भाटापारा पुलिस जांच में जुटी
- बार-बार आते हैं डरावने सपने? कालसर्प दोष है कारण, नाग पंचमी पर करें ये आसान उपाय, दूर होंगी बाधाएं


