Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन
- केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
- सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़
- विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
- श्रवण यंत्र ने कांति के जीवन में जगाई नई उम्मीद, शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले का चिंतागुफा क्षेत्र कभी नक्सलियों के प्रभाव और डर के लिए पहचाना जाता था,अब बदलाव की नई तस्वीर पेश कर रहा है। पहले जहां ग्रामीणों के बीच नक्सलियों का डर और उनकी गतिविधियों का असर था, वहीं अब पुलिस और प्रशासन की पहुंच बढ़ने से लोगों में भरोसा बढ़ रहा है। इसी बदलाव को आगे बढ़ाने के लिए सुकमा पुलिस ने ‘निवा दुवाड़ ते’ अभियान शुरू किया है। सुकमा पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान का अर्थ ‘आपके द्वार’ है। इसके तहत पुलिस जवान गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। स्वतंत्रता दिवस से पहले केंद्रीय जेल जगदलपुर में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पांच कैदी काे शासन की पहल पर अच्छे आचरण और जेल में संतोषजनक व्यवहार के आधार पर इन बंदियों को निर्धारित सजा अवधि पूरी होने से पहले इन सभी को रिहा कर दिया गया है। अब वे जेल से बाहर निकलकर सामान्य जीवन की नई शुरुआत करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर केंद्रीय जेल से रिहा होने वालों में करटामी रामा पिता हिडमा (69) निवासी दरभा, विभूति भूषण साहू पिता विनोद चंद्र (42) निवासी नाल्को ओडिशा, मेहर सिह पिता अग्नू दुग्गा (35)…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के इरागांव थाना क्षेत्र में गौहत्या के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को जंगल में गौवंश की हत्या कर उसकी चमड़ी निकालते हुए मौके से पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि यह गौहत्या एक शोक कार्यक्रम के लिए मांस तैयार करने के उद्देश्य से की जा रही थी। घटना की सूचना विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली थी। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी इरागांव पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस की टीम ग्राम पड्डे के जंगल क्षेत्र में पहुंची, वहां छह लोग गौवंश…
मुख्यमंत्री साय ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री निवास में फहराया तिरंगा प्रदेशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति के महाअभियान से जुड़ने का किया आह्वान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति के इस महाअभियान से जुड़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है। तिरंगे को देखते…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा देश की सीमाओं की रक्षा में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। राज्यपाल ने कहा कि 15 अगस्त 2026 को भारत गौरवशाली 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। यह दिन हमें उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके अथक प्रयासों से देश को पराधीनता से मुक्ति मिली। महात्मा गांधी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर…
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। इतिहास केवल अतीत की घटनाओं का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि वर्तमान को दिशा देने और भविष्य को सुरक्षित बनाने की सीख भी है। इसलिए विभाजन की विभीषिका और उससे मिले सबक को पीढ़ी-दर-पीढ़ी स्मरण रखना आवश्यक है। विभाजन की पीड़ा हमें देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को हर परिस्थिति में अक्षुण्ण रखने का संदेश देती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के संचालनालय पुरातत्व स्थित मुक्ताकाशी मंच में आयोजित ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते…
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया प्रतिमा का अनावरण कलार समाज के सामाजिक सम्मेलन में शिक्षा, प्रतिभा प्रोत्साहन और युवाओं को आगे बढ़ाने पर हुआ मंथन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़ के पंजरी प्लांट स्थित सहस्रबाहु चौक में राजराजेश्वर भगवान सहस्रबाहु की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अध्यक्ष के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर दोनों मंत्रियों ने समाजजनों को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता, शिक्षा, विकास…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय समारोहों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे और राज्य की विकास यात्रा के साथ भावी योजनाओं को साझा करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी सूची के अनुसार, प्रमुख जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगांव जिला मुख्यालय में विधानसभा अध्यक्ष…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के जूनाशहर स्थित वार्ड क्रमांक 15 में कुएं के अंदर युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय जगदीश पोर्ते के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक हरेली की रात जगदीश नशे की हालत में घर से बाहर निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों और आसपास के लोगों द्वारा तलाश किए जाने के दौरान कुएं में उसकी तैरती हुई लाश दिखाई दी, जिसके बाद घटना की सूचना रतनपुर थाने को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने शव को कुएं से बाहर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री चिरायु योजना ने एक मासूम बच्चे के जीवन में फिर से सुनने की खुशियां लौटाई हैं। राजनांदगांव जिले के मयंक ने करीब डेढ़ वर्ष की उम्र में अपनी सुनने की क्षमता खो दी थी। परिवार के लिए यह स्थिति बेहद कठिन थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की तत्परता और शासकीय योजनाओं के प्रभावी समन्वय से मयंक को उपचार की नई उम्मीद मिली। आरबीएसके टीम ने बच्चे की स्थिति का परीक्षण करने के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और परिवार से समन्वय करते हुए बिना समय गंवाए मयंक को देश की प्रतिष्ठित…

