Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन
- केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
- सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़
- विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
- श्रवण यंत्र ने कांति के जीवन में जगाई नई उम्मीद, शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान हिंसा और विस्थापन की त्रासदी झेलने वाले लाखों निर्दाेष नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विभाजन देश के इतिहास की एक अत्यंत पीड़ादायक त्रासदी वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि 1947 का विभाजन भारत के इतिहास का एक अत्यंत दुखद अध्याय था। इस दौरान असंख्य लोगों ने अपनों को खोया और लाखों परिवारों को अपना घर-बार छोड़कर बेघर होना पड़ा। यह वेदना देश की सामूहिक स्मृति में दर्ज है। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति…
मुख्यमंत्री साय ने शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया आत्मीय अभिनंदन भारतीय इतिहास, संस्कृति और साहित्य को जन-जन तक पहुंचाने में डॉ. द्विवेदी का योगदान उल्लेखनीय: मुख्यमंत्री साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक एवं अभिनेता पद्मडॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने डॉ. द्विवेदी का शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान दोनों के बीच भारतीय इतिहास, संस्कृति, साहित्य तथा सिनेमा सहित विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारतीय सिनेमा और टेलीविजन ने हमारी ऐतिहासिक एवं…
स्वतंत्रता दौड़ में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, युवा और बच्चों ने लिया हिस्सा नशामुक्त भारत और राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जशपुर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। जशपुर जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस दौड़ में स्कूली बच्चों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों के ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से जशपुर शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया। स्वतंत्रता दौड़ का शुभारंभ जशपुर विधायक रायमुनी भगत,…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन, तिरंगा यात्रा में विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प गांवों में दिखा देशभक्ति का जज्बा, मोटर साइकिल से गली-गली पहुंचा देशप्रेम का संदेश खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में लोरमी क्षेत्र के कई गांवों में मोटर साइकिल से तिरंगा यात्रा निकाली। गांवों की सड़कों और चौक-चौराहों से गुजरती यात्रा में देशभक्ति का गजब का उत्साह दिखाई दिया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गांव गूंज उठे। उप मुख्यमंत्री साव ने लोरमी के पुराना बस स्टैंड तहसील चौक झंझपुरी से अनेक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धेय स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया और राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके योगदान का स्मरण किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रद्धेय दिलीप सिंह जूदेव जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पित रहा। जनजातीय समाज के हितों की रक्षा, उनके स्वाभिमान और सामाजिक जागरण के लिए उन्होंने आजीवन कार्य किया। समाज के अंतिम व्यक्ति के प्रति उनकी संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। वह एक बार फिर चर्चाओं के केंद्र में हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सुबह ब्रश नहीं करते हैं। अगर करेंगे तो उनकी बोली में शुद्धता आएगी। यह बयान उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ राहुल गांधी द्वारा दिए गए टिप्पणी को लेकर दिया है। पुरंदर मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ राहुल गांधी की टिप्पणी शोभनीय नहीं है। वह संविधान की बात करते हैं, पीएम मोदी उनके भी प्रधानमंत्री है, ऐसी टिपप्णी करना दुखद…
*इंटर्न्स एवं आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा के मध्य मांगों को लेकर सकारात्मक चर्चा* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l आयुक्त चिकित्सा शिक्षा रितेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आईएमए प्रतिनिधियों और विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य इंटर्न्स की समस्याओं पर चर्चा कर उनका समाधान निकालना था। *स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग* बैठक के दौरान इंटर्न्स ने अपनी प्रमुख माँग रखते हुए स्टाइपेंड बढ़ाने की बात कही। इस पर विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया कि छात्र हित में सरकार द्वारा हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं और इंटर्न्स की स्टाइपेंड…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) की कार्य शैली और नियम आधारित टेंडर प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनी मुहर लगा दी है। अदालत ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के उस फैसले को रद्द कर दिया है, जिसमें CGMSC पर 1 लाख का जुर्माना (हर्जाना) लगाया गया था। इस फैसले से साफ हो गया है कि कंपनी की टेंडर प्रक्रिया पूरी तरह साफ-सुथरी और नियमों के हिसाब से थी। पूरा मामला यह था कि टेंडर से जुड़े एक मामले में एक ठेकेदार ने हाईकोर्ट में शिकायत की थी, जिसके बाद हाईकोर्ट ने CGMSC पर 1 लाख…
छत्तीसगढ़ पुलिस ने रचा इतिहास: 141 वीरता पदकों के साथ देश में अव्वल, 11 अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीरता और अदम्य साहस का परिचय देने वाले सेना के जवानों,अफसरों और पुलिस अधिकारियों व जवानों को अवार्ड से सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ पुलिस को इस बार 141 गलेंट्री मैडल मिला है। देश में यह पहली बार है जब देश के सभी राज्यों में छत्तीसगढ़ पुलिस को इस तरह के सम्मान से नवाजा जा रहा है। बस्तर में नक्सलियों के खात्मे में सुरक्षा बलों और छत्तीसगढ़ पुलिस के अफसरों और जवानों ने जिस साहस और वीरता के साथ अपने काम को अंजाम दिया ओर मिशन को पूरा करने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाईनगर। सेल सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पंडा ने दो दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भेंट कर उनसे संयंत्र विस्तार के लिए सहयोग मांगा। डॉ. पंडा ने अपने प्रवास के दौरान भिलाई इस्पात संयंत्र की रावघाट खदानों का दौरा कर खनन गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की। सेल की ईआरपी आधुनिकीकरण पहल प्रोजेक्ट विहान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर निदेशक प्रभारी (बीएसपी) चित्त रंजन महापात्र, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सीएमडी ने सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के आगामी विस्तार के लिए राज्य सरकार के सहयोगात्मक…

