खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाईनगर। सेल सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पंडा ने दो दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भेंट कर उनसे संयंत्र विस्तार के लिए सहयोग मांगा। डॉ. पंडा ने अपने प्रवास के दौरान भिलाई इस्पात संयंत्र की रावघाट खदानों का दौरा कर खनन गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की। सेल की ईआरपी आधुनिकीकरण पहल प्रोजेक्ट विहान का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर निदेशक प्रभारी (बीएसपी) चित्त रंजन महापात्र, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सीएमडी ने सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के आगामी विस्तार के लिए राज्य सरकार के सहयोगात्मक समर्थन का आग्रह किया।
सीएमडी ने इस दौरान रायपुर में मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन विकास शील, अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन एवं जलवायु परिवर्तन) आईएएस मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव आईएएस सुबोध कुमार सिंह तथा मुख्यमंत्री के सचिव एवं सचिव (वित्त) आईएएस मुकेश कुमार बंसल से भी महत्वपूर्ण मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।
समीक्षा बैठक में डॉ. अशोक कुमार पंडा ने सेल-बीएसपी के शीर्ष प्रबंधन के साथ संयंत्र के प्रदर्शन एवं विभिन्न महत्वपूर्ण गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने भिलाई इस्पात संयंत्र के समग्र प्रदर्शन के साथ-साथ रावघाट माइंस परियोजना की प्रगति की भी व्यापक समीक्षा की। उन्होंने रावघाट क्षेत्र में पूर्ण पैमाने पर खनन परिचालन को शीघ्र पूरा करने तथा दल्ली राजहरा रावघाट- जगदलपुर रेल परियोजना को गति देने की आवश्यकता पर भी विशेष बल दिया।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार


