सावन पूर्णिमा श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होता है। इस दिन व्रत रखकर सत्यनारायण भगवान, माता लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा करते हैं। इस दिन सुबह में स्नान के बाद दान करने का विधान है। सावन पूर्णिमा पर स्नान और दान करने से पाप मिटते हैं, पुण्य की प्राप्ति होती है। इस बार सावन पूर्णिमा को लक्ष्मी पूजा के समय सुकर्मा योग बना है, जो एक शुभ योग है और पूरे दिन पंचक है। आइए जानते हैं सावन पूर्णिमा की तारीख, स्नान और दान मुहूर्त।
सावन पूर्णिमा 2026 तारीख
वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त को सुबह में 9 बजकर 8 मिनट से शुरू हो रही है और यह 28 अगस्त को सुबह में 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर सावन पूर्णिमा 28 अगस्त को है।
सावन पूर्णिमा व्रत कब रखें?
सावन पूर्णिमा का व्रत 27 अगस्त को रखा जाएगा क्योंकि पूर्णिमा का चंद्रोदय उस दिन ही रहेगा। 28 अगस्त को भाद्रपद का प्रारंभ सुबह में 9:48 बजे से होगा, इसलिए उस दिन चंद्रोदय प्रतिपदा तिथि में होगा तो उस दिन व्रत नहीं रखा जाएगा। सावन पूर्णिमा व्रत में पूर्णिमा की चांद की पूजा करते हैं और अर्घ्य देते हैं।
सावन पूर्णिमा का स्नान और दान
इस बार सावन पूर्णिमा का स्नान और दान 28 अगस्त को किया जाएगा क्योंकि पूर्णिमा का सूर्योदय 05:57 ए एम पर उस दिन ही हो रहा है। 28 अगस्त को रक्षाबंधन भी है।
सावन पूर्णिमा 2026 मुहूर्त
सावन पूर्णिमा पर स्नान और दान का उत्तम मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त में 04:28 ए एम से 05:12 ए एम के बीच है, हालांकि आप सूर्योदय के बाद भी स्नान और दान कर सकते हैं। उस दिन का अभिजीत मुहूर्त 11:56 ए एम से दोपहर 12:48 पी एम के तक है।
सावन पूर्णिमा की लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त 27 अगस्त को शाम 06:48 पी एम से है। उस समय सूर्यास्त होगा और प्रदोष काल प्रारंभ होगा। पूर्णिमा की लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल में ही करते हैं।
सुकर्मा योग में सावन पूर्णिमा
इस बार सावन पूर्णिमा पर सुकर्मा योग बन रहा है। सुकर्मा योग सुबह में 07 बजकर 28 मिनट से शुरू होगा और रात्रि तक रहेगा।
सावन पूर्णिमा पर इस बार पूरे दिन पंचक रहेगा। यह पंचक गुरुवार को शुरू हो रहा है तो इसे अशुभ प्रभावों वाला नहीं माना जाता है।
27 अगस्त को सावन पूर्णिमा का चंद्रोदय शाम को 6 बजकर 27 मिनट पर होगा।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


