Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    80वें स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर नगर निगम में ध्वजारोहण: महापौर ने 49 कर्मियों को किया सम्मानित, शहर के विकास का लिया संकल्प

    August 15, 2026

    सावन पूर्णिमा कब है? सुकर्मा योग में होगा स्नान-दान, पूरे दिन रहेगा पंचक, जानें तारीख, लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त

    August 15, 2026

    80वें स्वतंत्रता दिवस पर गॉल में लहराया तिरंगा: 600वें ऐतिहासिक टेस्ट के बीच रोहित-कोहली ने देशवासियों को दिया खास संदेश

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • 80वें स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर नगर निगम में ध्वजारोहण: महापौर ने 49 कर्मियों को किया सम्मानित, शहर के विकास का लिया संकल्प
    • सावन पूर्णिमा कब है? सुकर्मा योग में होगा स्नान-दान, पूरे दिन रहेगा पंचक, जानें तारीख, लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त
    • 80वें स्वतंत्रता दिवस पर गॉल में लहराया तिरंगा: 600वें ऐतिहासिक टेस्ट के बीच रोहित-कोहली ने देशवासियों को दिया खास संदेश
    • सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ की ‘आवारापन 2’ के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़
    • तुलसी की चाय को हल्के में न लें, रोज पिएं एक कप, शरीर से लेकर दिमाग तक को मिलेगा सुकून, एक्सपर्ट से जानें
    • वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ में किया ध्वजारोहण
    • इंद्रावती भवन में अवनीश कुमार शरण ने किया ध्वजारोहण
    • राज्यपाल डेका ने लोकभवन में किया ध्वजारोहण
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » तुलसी की चाय को हल्के में न लें, रोज पिएं एक कप, शरीर से लेकर दिमाग तक को मिलेगा सुकून, एक्सपर्ट से जानें
    बिज़नेस

    तुलसी की चाय को हल्के में न लें, रोज पिएं एक कप, शरीर से लेकर दिमाग तक को मिलेगा सुकून, एक्सपर्ट से जानें

    Khabar WorldBy Khabar WorldAugust 15, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। बदलता मौसम, दिनभर की भागदौड़ और मानसिक तनाव के बीच अगर आप सुकून और सेहत का एक साथ अहसास चाहते हैं, तो पारंपरिक तुलसी की चाय सबसे बेहतरीन विकल्प है। औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी न सिर्फ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है, बल्कि पाचन और मानसिक शांति के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। जानिए इस देसी नुस्खे के फायदे, डॉक्टर की राय और इसे बनाने का सही तरीका।
    तुलसी की चाय भारतीय घरों में पारंपरिक रूप से सदियों से इस्तेमाल होने वाला आसान और देसी घरेलू नुस्खा है। इसकी खुशबू मन को सुकून देती है और स्वाद भी बेहद शानदार होता है। मौसम के बदलते रुख को देखते हुए एक कप गर्म तुलसी चाय शरीर को गर्माहट देने के साथ दिनभर की थकान को दूर करने में भी राहत का अहसास करा सकती है। यह किसी संजीवनी से कम नहीं है।
    तुलसी के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट और कई जैव सक्रिय तत्व मौजूद होते हैं। अतः तुलसी की चाय को सामान्य स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बहुत उपयोगी माना गया है। बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम और गले की परेशानी के दौरान इसके काढ़े का सेवन आराम दे सकता है। हालांकि, पहले से कोई गंभीर रोग हो, तो बगैर चिकित्सक की राय लिए इसका सेवन न करें।
    राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की पांच साल अनुभवी चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी के अनुसार, आज के दौर में अगर दिमाग को शांत रखना है, तो तुलसी की गर्म चाय सुकून देने वाला विकल्प हो सकती है। इसकी खुशबू और गर्माहट तनाव तथा मानसिक थकान के बीच आराम का अहसास करा सकती है। काम के लंबे दिन के बाद एक कप तुलसी की चाय के साथ कुछ मिनट शांत बैठना मन को हल्का महसूस कराता है। मोबाइल की घंटियां थोड़ी देर बंद रखना और तुलसी की चुस्कियां लेना अपने आप में बेहतर होता है।
    तुलसी की चाय पाचन से जुड़ी सामान्य परेशानियों में बेहद लाभकारी और गुणकारी है। गर्म पेय के रूप में इसका सेवन गैस, भारीपन और अपच जैसी हल्की दिक्कतों में आराम का अहसास दे सकता है। तुलसी का पारंपरिक इस्तेमाल पेट को सहज रखने के लिए लंबे समय से होता आ रहा है। भोजन के बाद सीमित मात्रा में इसका सेवन कई लोगों को भाता है। हालांकि लगातार पेट दर्द, तेज एसिडिटी या दूसरी गंभीर समस्या हो, तो चिकित्सकीय सलाह जरूरी है।
    तुलसी के ब्लड शुगर और हृदय स्वास्थ्य से जुड़े संभावित लाभ भी बताए जाते हैं, लेकिन इन्हें पक्के उपचार के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। तुलसी की चाय को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बनाया जा सकता है। हां, अगर आप डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या हृदय रोग की दवाएं ले रहे हैं, तो केवल तुलसी चाय के भरोसे अपनी दवा बंद न करें।
    तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करते हैं। यही कारण है कि इसे त्वचा के लिए भी उपयोगी माना जाता है। तुलसी की गर्म चाय गले और सांस से जुड़ी हल्की असहजता में आराम दे सकती है। लेकिन अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, सांस फूलने या लगातार खांसी जैसी समस्या में डॉक्टर की सलाह जरूरी है। देसी चुस्की सही है, मगर इसे संपूर्ण इलाज का विकल्प नहीं मानना चाहिए।
    तुलसी की चाय बनाने के लिए एक कप पानी में लगभग 5 से 7 ताजे तुलसी के पत्ते डालकर कुछ मिनट धीमी आंच पर उबालना चाहिए। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा अदरक मिलाया जा सकता है। मीठा पसंद हो तो शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन बहुत गर्म पानी में शहद डालने के बजाय चाय को थोड़ा ठंडा होने देना चाहिए। इसका सीमित मात्रा में सेवन किया जाता है, ज्यादा पीना जरूरी नहीं होता है।
    तुलसी की चाय सस्ती, आसानी से उपलब्ध और बनाने में बेहद आसान भी है। इसकी गर्माहट, खुशबू और पारंपरिक उपयोग इसकी महत्ता को दोगुना बढ़ा देते हैं। मौसम बदलने पर यह शरीर को आराम देने वाला अच्छा घरेलू नुस्खा साबित हो सकती है। ध्यान दें, गर्भावस्था, किसी गंभीर बीमारी या नियमित दवाओं की स्थिति में इसका लगातार सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना समझदारी और सुरक्षित है। निश्चित रूप से तुलसी की पत्ती छोटी जरूर है, लेकिन देसी रसोई में इसके फायदे बहुत बड़े हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    महंगे सेबों को कहें ‘बाय-बाय’: अमरूद से मिलेगा स्वाद, बजट और सेहत का ज़बरदस्त डोज़!

    August 14, 2026

    कड़वा जरूर है, लेकिन सेहत का सुपरस्टार है नीम वाला ये पानी, जानिए कैसे मानसून में आपको रखेगा एकदम फिट?

    August 13, 2026

    वर्कआउट के बाद खाएं अंकुरित चने, मिलेंगे कई बेहतरीन फायदे; जानें तैयार करने की आसान विधि

    August 12, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,164

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,374

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,339

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,337
    Don't Miss
    रायपुर

    80वें स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर नगर निगम में ध्वजारोहण: महापौर ने 49 कर्मियों को किया सम्मानित, शहर के विकास का लिया संकल्प

    By Khabar WorldAugust 15, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजधानी शहर की प्रथम…

    सावन पूर्णिमा कब है? सुकर्मा योग में होगा स्नान-दान, पूरे दिन रहेगा पंचक, जानें तारीख, लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त

    August 15, 2026

    80वें स्वतंत्रता दिवस पर गॉल में लहराया तिरंगा: 600वें ऐतिहासिक टेस्ट के बीच रोहित-कोहली ने देशवासियों को दिया खास संदेश

    August 15, 2026

    सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ की ‘आवारापन 2’ के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़

    August 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    80वें स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर नगर निगम में ध्वजारोहण: महापौर ने 49 कर्मियों को किया सम्मानित, शहर के विकास का लिया संकल्प

    August 15, 2026

    सावन पूर्णिमा कब है? सुकर्मा योग में होगा स्नान-दान, पूरे दिन रहेगा पंचक, जानें तारीख, लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त

    August 15, 2026

    80वें स्वतंत्रता दिवस पर गॉल में लहराया तिरंगा: 600वें ऐतिहासिक टेस्ट के बीच रोहित-कोहली ने देशवासियों को दिया खास संदेश

    August 15, 2026

    सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ की ‘आवारापन 2’ के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़

    August 15, 2026

    तुलसी की चाय को हल्के में न लें, रोज पिएं एक कप, शरीर से लेकर दिमाग तक को मिलेगा सुकून, एक्सपर्ट से जानें

    August 15, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.