Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज़-रायपुर। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने पर कोर्ट ने फटकार लगाते हुए आदेश ना मानने पर 1000 रुपये जुर्माना देने का आदेश दिया है।हाईकोर्ट में जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की एकल पीठ में देवेंद्र यादव विधायक भिलाई नगर के विरुद्ध प्रेमप्रकाश पांडेय की ओर से पेश चुनाव याचिका पर सुनवाई चल रही है। याचिकाकर्ता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय के अधिवक्ता ने 21 अगस्त को 3 अंतरिम आवेदन लगाए थे जिस पर न्यायालय ने लगातार तीन बार देवेंद्र यादव के अधिवक्ता को जवाब पेश करने हेतु कहा, किंतु अधिवक्ता ने यह तर्क देते…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत महंत का है जहां बीते रात्रि दरमियां मृतक का परिवार खाना खाकर एक साथ सोया था, उसके बाद जब सुबह सभी लोगों नींद खुली तो 38 वर्षीय युवक राजेश कुमार प्रधान की लाश घर के छत में फांसी के फंदे पर लटका देख सभी हैरान हो गए, इसके बाद पूरे घर में मातम पसरा हुआ है तीन छोटे-छोटे मासूम बच्चे, पत्नी और घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़-नई दिल्ली।उत्तरकाशी में कथित अवैध मस्जिद हटाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को हिंदू संगठनों की जनाक्रोश रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों से तीखी झड़प के बीच अचानक पथराव चालू हो गया। पथराव इतना ज्यादा था कि उसने पुलिसकर्मियों को भी मौके से भागने को मजबूर कर दिया। बाद में हालात काबू करने पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें करीब 27 लोग जख्मी हो गए। घायलों में पथराव से चोटिल हुए सात पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।   संयुक्त हिंदू संगठन के आन पर निकाली गई इस रैली के समर्थन में उत्तरकाशी, डुंडा, भटवाड़ी और जोशियाड़ा में बाजार बंद रहे, जिससे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर पहुंच चुकी है। वहां से सीधे एम्स के लिए रवाना हुई। एम्स रायपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। इसके पश्चात वे वहां से दोपहर एक बजे राजभवन रायपुर आएंगी। राष्ट्रपति मुर्मु राजभवन से अपरान्ह 3.20 बजे एनआईटी रायपुर जाएंगी और साढ़े 3 बजे से साढ़े 4 बजे तक एनआईटी के 14वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके पश्चात वे वहां से पुरखौती मुक्तांगन जाएंगी तथा संध्या 5.15 बजे से शाम साढ़े 6 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना के तहत 9वीं…

Read More

दिवाली का त्योहार देशभर में बड़े ही उत्साह और उमंग से मनाया जाता है। दिवाली की रात धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि रोशनी के इस पर्व में देवी लक्ष्मी और गणेश जी की विधि- विधान से पूजा करने व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं साथ ही सालभर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। इस दिन पूजा में कुछ चीजों को शामिल करना बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है।दिवाली की पूजा में शामिल करें ये चीजेंदिवाली की रात लक्ष्मी पूजन के लिए एक लकड़ी की चौकी,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़ देश-विदेश ! विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि स्थायी और अस्थायी दोनों परिषदों में नई विश्व व्यवस्था के अनुरूप बदलाव जरूरी है। इसके साथ ही बहुपक्षीय विकास बैंकों व अन्य बहुपक्षीय संगठनों में भी सुधार लाना होगा क्योंकि इनकी कार्यप्रणाली भी संयुक्त राष्ट्र की तरह पुरानी (आउटडेटेड) हो गई है। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतिनिधित्व करते हुए जयशंकर ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में चल रहे संघर्षों पर कहा, इन संघर्षों और तनावों का…

Read More

नई दिल्ली। दुनिया भर में हर साल 8 मिलियन मौतें तंबाकू के कारण होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, तंबाकू का यूज सभी प्रकार से हानिकारक है, और इसको खाने का कोई सुरक्षित स्तर नहीं है। यानी ये कम मात्रा में भी लिया जाए तो शरीर को उतना ही नुकसान करता है। सिगरेट पीना दुनिया भर में तंबाकू के उपयोग का सबसे आम रूप है। अन्य तम्बाकू उत्पादों में वॉटरपाइप तंबाकू, सिगार और बीड़ी शामिल हैं। ये सभी चीजें शरीर में अलग- अलग बीमारियों का कारण बनती हैं।तम्बाकू की खपत भारत में भी काफी बढ़ रही है। अकेले उत्तर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़-रायपुर।  कोलकाता-बिलासपुर फ्लाइट में गुरुवार दोपहर बम होने की सूचना के बाद बिलासपुर में कई घंटे हड़कंप मचा रहा। फ्लाइट की एयरपोर्ट में शाम करीब पौने 4 बजे सुरक्षित लैंडिंग के बाद आईसोलेशन-बे में सारे यात्रियों को उतारा गया। बम डिस्पोजल स्क्वाड ने करीब डेढ़ घंटे तक विमान की बारीकी से तलाशी ली, लेकिन इसमें कुछ भी नहीं मिला। जांच पूरी होने के बाद फ्लाइट को व्हाया प्रयागराज के स्थान पर सीधे दिल्ली के लिए रवाना किया गया। विमान जैसे ही कोलकाता से रवाना हुआ तब ‘एलाइंस एयर’ की तरफ से जानकारी मिली कि सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। प्रदेश में ठगी का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन ठग लोगों को शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अंबिकापुर से सामने आया है। जहां बैंक मैनेजर ने किसान क्रैडिड कार्ड से फर्जी तरीके से लोन निकाला है। हैरानी की बात ये है कि आरोपी बैंक मैनेजर ने मृत व्यक्ति के नाम पर ये लोन निकाला है। अब आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली है। जानकारी के अनुसार, घटना लखनपुर का है। जहां SBI लखनपुर के बैंक मैनेजर कुमार देवेन्द्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़-नई दिल्ली। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना भारत के 51वें प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किए गए। वह 11 नवंबर को शपथ लेंगे। इससे एक दिन पहले वर्तमान प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ 65 वर्ष की उम्र पूरी करने पर पद मुक्त हो जाएंगे। न्यायमूर्ति खन्ना का प्रधान न्यायाधीश के रूप में कार्यकाल छह महीने से कुछ अधिक होगा और वह 13 मई, 2025 को पदमुक्त होंगे।

Read More