Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आज यहां मंत्रालय में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष आर. एस.विश्वकर्मा ने आयोग का प्रतिवेदन सौंपा। इस आयोग का गठन तीन माह पहले अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति के अध्ययन के लिए किया गया था। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के सदस्य सर्वयशवंत वर्मा, बलदाऊ राम साहू, हरिशंकर यादव, कृष्णा गुप्ता, शैलेन्द्री परगनिहा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक…

Read More

24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का हुआ समापन खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। कोरबा के सीएसईबी पूर्व खेल मैदान में आयोजित चार दिवसीय 24वीं शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग ने प्रथम स्थान और सरगुजा ने द्वितीय और बस्तर संभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि लखन लाल देवांगन उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि देवांगन ने समापन समारोह में शामिल होकर प्रतियोगिता में सम्मिलित प्रदेश के सभी संभाग के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।…

Read More

आकाश शर्मा सक्रिय युवा, सुनील सोनी निष्क्रिय सांसद जनता बदलाव को तैयार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रेस वार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल दक्षिण विधानसभा की जनता के हितैषी होते तो वह विधायक पद से इस्तीफा नहीं देते। बृजमोहन अग्रवाल ने दक्षिण की जनता के साथ विश्वासघात किया है, जनमत का अपमान किया है। जनता उपचुनाव में सुनील सोनी को हराकर भाजपा और बृजमोहन अग्रवाल को सबक सिखाएगी।प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल 35…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव मे कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के समर्थन मे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ( जे ) ने नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत को सौपा पत्र। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक रेणु जोगी एवं प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक अमित जोगी के इस पत्र में उल्लेख है कि रायपुर दक्षिण उपचुनाव मे साम्प्रदायिक ताकतों को रोकने हमारी पार्टी श्री आकाश शर्मा को निःशर्त समर्थन करने की घोषणा करती है एवं क्षेत्र की मतदाताओं को उनका अमूल्य वोट देने की अपील करती है।नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने जोगी कांग्रेस के इस समर्थन पत्र को एआईसीसी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, खेल एवं युवा कल्याण एवं जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने आज रामकृष्ण मिशन आश्रम में 18वीं सेल खेल मेला का शुभारंभ किया। सेल खेल मेला में 40 टीम भाग ले रहे हैं। शुभारंभ के अवसर पर सभी टीमों के द्वारा मार्च पास्ट कर उपस्थित अतिथियों को सलामी दी गई। खेल मंत्री वर्मा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में हार जीत तो होता ही रहता है, जीतने के लिए हारना भी जरूरी है। खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए, जिससे अनुशासन सीखने को मिलता…

Read More

कलेक्टर आकाश छिकारा ने शिविर में दी शासन की योजनाओं की जानकारी जनसमस्या निवारण शिविर में 359 आवेदन हुए प्राप्त खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की मांग एवं समस्याओं के समाधान तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं लाभ देने के लिए आज जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत खोखरी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्थानीय नागरिक सहित आस-पास गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिविर में माँग एवं समस्याओं से संबधित कुल 359 आवदेन प्राप्त हुए। प्राप्त सभी आवेदनों को समय सीमा में दर्ज…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। परमहंस वार्ड मुंगेली निवासी सालिकराम जायसवाल का जिंदगी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से पूरी तरह बदल गया। आज उनके परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर हो गई है और उनके जीवन में स्थिरता आ गई है। सालिकराम ने बताया कि उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। मुंगेली के रायपुर रोड पर खड़खड़िया नाला के पास उनका फलों का दुकान है, जिससे उनका जीविकोपार्जन होता है। पहले उनको परिवार का खर्चा उठाने में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। आर्थिक समस्याओं के चलते उनकी दुकान सही ढंग से नहीं चल…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार मुंगेली में बीएसएनएल की एचडीडी पद्धति ऑप्टिकल फाइबर का केबल बिछाने के लिए सर्वे का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी गिरीश रामटेके एवं निरीक्षण दल द्वारा केबल बिछाने के लिए सर्वे कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि यह केबल बीएसएनएल एक्सचेंज ऑफिस से जिला कलेक्टोरेट तक बिछाया जाएगा। इस दौरान पीडब्ल्यूडी, पीएचई, चिप्स, राजस्व, नगरपालिका, बीएसएनएल आदि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Read More

कलेक्टर एवं एसपी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए मेहनत और लगन से आगे बढ़ने किया प्रेरित खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। पीएम एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा में जिले के पीएम शालाओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिता एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के कलेक्टर राहुल देव एवं पुलिस कप्तान भोजराम पटेल शामिल हुए। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बैच एवं कैप लगाकर अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान कलेक्टर एवं एसपी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। पशुधन विकास विभाग द्वारा पशुपालन करने वाले पशुपालकों को डेयरी, बकरी पालन, सूअर पालन, व मुर्गी पालन इत्यादि हेतु किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ उठाने के लिए सप्ताह के प्रत्येक शुकवार को बेमेतरा जिला के प्रत्येक विकासखण्ड में पशु चिकित्सा संस्थाओं के अन्तर्गत KCC कैम्प (शिविर) लगाए जा रहे है अगामी 25.10.2025 को बेमेतरा विकासखण्ड के ग्राम सेमरिया, घानाडीह, मरतरा, बंशापुर, विकासखण्ड बेरला के करामाल, आनंदगांव, विकासखण्ड साजा के पेंड्रीकला, चिखली, मौहाभाठा, ठेलका, बोतका, धौराभाठा एवं विकासखण्ड नवागढ़ के नांदघाट, मारो, पुटपुरा में समय दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक KCC शिविर लगाया जावेगा।उपसंचालक…

Read More