खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव मे कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के समर्थन मे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ( जे ) ने नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत को सौपा पत्र।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक रेणु जोगी एवं प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक अमित जोगी के इस पत्र में उल्लेख है कि रायपुर दक्षिण उपचुनाव मे साम्प्रदायिक ताकतों को रोकने हमारी पार्टी श्री आकाश शर्मा को निःशर्त समर्थन करने की घोषणा करती है एवं क्षेत्र की मतदाताओं को उनका अमूल्य वोट देने की अपील करती है।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने जोगी कांग्रेस के इस समर्थन पत्र को एआईसीसी प्रभारी विजय जांगिड़, जरिता लेफ्तलांग, संपथ कुमार को अवलोकन कराया और शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराने आग्रह किया।
डॉ. महंत ने जोगी कांग्रेस के इस समर्थन का आभार जताया है, उन्होंने कहा कि, दक्षिण विधानसभा उपचुनाव मे इससे हमारी ताकत और भी मजबूत होंगी। कांग्रेस पार्टी इस चुनाव मे जीत दर्ज़ कर इतिहास रचने जा रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

