खबर वर्ल्ड न्यूज़-रायपुर। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने पर कोर्ट ने फटकार लगाते हुए आदेश ना मानने पर 1000 रुपये जुर्माना देने का आदेश दिया है।
हाईकोर्ट में जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की एकल पीठ में देवेंद्र यादव विधायक भिलाई नगर के विरुद्ध प्रेमप्रकाश पांडेय की ओर से पेश चुनाव याचिका पर सुनवाई चल रही है। याचिकाकर्ता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय के अधिवक्ता ने 21 अगस्त को 3 अंतरिम आवेदन लगाए थे जिस पर न्यायालय ने लगातार तीन बार देवेंद्र यादव के अधिवक्ता को जवाब पेश करने हेतु कहा, किंतु अधिवक्ता ने यह तर्क देते हुए जवाब नहीं पेश किया कि देवेंद्र यादव जेल में बंद हैं, इसलिए हम जवाब प्रस्तुत नहीं कर सकते। कोर्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ता एनके शुक्ला की दलीलों से सहमत होते हुए कड़ा रुख अपनाया और आदेश दिया कि देवेंद्र यादव की ओर से तीन बार से जवाब नहीं आ रहा है। अब उन्हें यह अंतिम मौका दिया.
यादव पर 1000 रुपए की पेनल्टी लगाई है। इस मामले में अगली सुनवाई 20 नवंबर को होगी। जेल से सोशल मीडिया में संदेश चला या चलवा रहे
गुरुवार को सुनवाई के दौरान फिर से जब यही कहा तो विरोध करते हुए प्रेमप्रकाश पांडेय के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ एनके शुक्ला एवं देवाशीष तिवारी ने कोर्ट को बताकर दस्तावेजों में यह दिखाया कि देवेंद्र यादव जेल से पेशी के दौरान ट्विटर, फेसबुक, सोशल मीडिया में संदेश चला अथवा चलवा रहे हैं। न्यूज चैनल को बलरामपुर की घटना पे बाइट दे रहे हैं। बस अपने अधिवक्ता को चुनाव याचिका में निर्देश नहीं दे पा रहे हैं।
Trending
- प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट
- हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति
- बीजापुर पौधारोपण पर प्रशासन का स्पष्टीकरण भ्रामक और अधूरा, आँकड़ों के पीछे सच्चाई छुपाने का प्रयास : विक्रम मंडावी
- नई शिक्षा नीति के तहत छात्राओं ने किया ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का शैक्षणिक सर्वेक्षण
- शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय

