खबर वर्ल्ड न्यूज़-रायपुर। कोलकाता-बिलासपुर फ्लाइट में गुरुवार दोपहर बम होने की सूचना के बाद बिलासपुर में कई घंटे हड़कंप मचा रहा। फ्लाइट की एयरपोर्ट में शाम करीब पौने 4 बजे सुरक्षित लैंडिंग के बाद आईसोलेशन-बे में सारे यात्रियों को उतारा गया। बम डिस्पोजल स्क्वाड ने करीब डेढ़ घंटे तक विमान की बारीकी से तलाशी ली, लेकिन इसमें कुछ भी नहीं मिला। जांच पूरी होने के बाद फ्लाइट को व्हाया प्रयागराज के स्थान पर सीधे दिल्ली के लिए रवाना किया गया। विमान जैसे ही कोलकाता से रवाना हुआ तब ‘एलाइंस एयर’ की तरफ से जानकारी मिली कि सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने विमान में बम रखे जाने की सूचना दी है। भारतीय विमानन कंपनियों की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी के 83 और मामले गुरुवार को भी सामने आए। धमकियों का सिलसिला लगातार जारी रहने के बीच केंद्र सरकार ने मेटा और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ऐसी धमकियां भेजने वालों का ब्योरा साझा करने को कहा है। बिलासपुर हवाई अड्डे पर डेढ़ घंटे चली जांच
Trending
- प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट
- हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति
- बीजापुर पौधारोपण पर प्रशासन का स्पष्टीकरण भ्रामक और अधूरा, आँकड़ों के पीछे सच्चाई छुपाने का प्रयास : विक्रम मंडावी
- नई शिक्षा नीति के तहत छात्राओं ने किया ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का शैक्षणिक सर्वेक्षण
- शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय

