Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
Author: admin
उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा की गई घोषणाओं को पूर्ण करने सुडा ने स्वीकृत की राशि खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) ने लोरमी नगर पालिका में तीन कार्यों के लिए पांच करोड़ 35 लाख रुपए से अधिक की राशि मंजूर की है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा अपने लोरमी प्रवास के दौरान की गई घोषणाओं को पूर्ण करने सुडा द्वारा यह राशि स्वीकृत की गई है। राशि स्वीकृति के संबंध में सुडा द्वारा लोरमी नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को परिपत्र जारी किया गया है।सुडा द्वारा लोरमी…
DEO ने जारी किया आदेश खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। छत्तीसगढ़ में नाबालिग स्कूली छात्रा से हैवानियत करने वाले आरोपी शिक्षक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। मामला संज्ञान में आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षक किशोर दिनकर की सेवा समाप्त कर दी है. इस संबंध में आदेश भी जारी किया है।जारी आदेश में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मरवाही में कार्यरत संविदा विज्ञान शिक्षक किशोर टिंकुर द्वारा अध्ययनरत छात्रा के साथ दुर्व्यवहार किए जाने की घटना 19 अप्रैल 2025 को मीडिया में प्रसारित हुई। इस मामले में पुलिस द्वारा जांच के बाद आरोपी शिक्षक को भारतीय…
मुंबई। मुंबई में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से SizeUp कंपनी के प्रमुख ने मुलाक़ात की। SizeUp एक तेजी से उभरती ऑनलाइन फैशन ब्रांड है, जो खासतौर पर पुरुषों और महिलाओं के लिए प्लस-साइज़ कपड़े बनाती है। इस ब्रांड के कपड़े न सिर्फ आरामदायक होते हैं, बल्कि आधुनिक फैशन के अनुरूप भी होते हैं। कंपनी की खासियत है कि यह कॉटन, लिनन और निटेड फैब्रिक से बने स्टाइलिश गारमेंट्स जैसे ड्रेस, पोलो टीशर्ट और शर्ट्स पेश करती है। इस मुलाक़ात में कंपनी प्रमुख ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में निवेश करने का प्रस्ताव दिया और बताया कि वे राज्य में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के एनआईए न्यायालय में नक्सलियों से जुड़े तीन अर्बन नक्सल सहयोगियों शेमल दीपक, नारा भास्कर और तेलम मुत्ता को न्यायालय ने सात-सात वर्ष की सजा सुनाई है। इन तीनों पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत अपराध सिद्ध पाया गया है। जबकि इसी मामले में पकड़ाए एक अन्य आरोपी को दोषमुक्त कर दिया । एनआईए के अधिवक्ता दिनेश पाणिग्राही ने बताया कि मार्च 2023 को कोंटा के बेलपुच्चा गांव में विस्फोटक के साथ 3 आराेपियाें शेमल दीपक, नारा भास्कर और तेलम मुत्ता को पुलिस ने नक्सलियों तक विस्फोटक पहुंचाने के आराेप में गिरफ्तार कर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग में शासकीय और निजी संस्थानों पर कुल 201 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है, जिसे अब तक जमा नहीं किया गया है। इसे लेकर बिजली विभाग बकायादारों को समय-समय पर नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन भुगतान की प्रक्रिया बेहद धीमी हाेने से चरणबद्ध तरीके से डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शासकीय विभागों की ओर से यह दलील दी जा रही है कि उन्हें बजट की स्वीकृति मार्च के बाद ही मिलती है, इसलिए समय पर भुगतान नहीं हो पा रहा। हालांकि शासन स्तर से सभी विभागों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। बस्तर में मड़ई मेला की अपनी एक अलग ही आस्था हैं। सभी मंडई-मेला में अलग-अलग परंपरा निभाई जाती हैं। दंतेवाड़ा में मंडई-मेला दौर घोटपाल मेले से शुरू होता है। इसके बाद जिले के सभी प्रसिद्ध देवी-देवताओं का मेला होता है। दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा पुजारीपारा में प्रति वर्ष लच्छनदेई माता का मेला लगता है। इस मेले में कुआकोंडा परगना के सभी 84 गांव के लोग शामिल होते हैं। सभी गांवो से अपने-अपने देवताओं का ध्वज लेकर ग्रामीण इस मेले में पहुंचते हैं। कुआकोंडा में देवी लच्छन देई का मेला मंगलवार को लगा। इसमें 84 गांवों के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमले के बाद सभी टूरिस्टों को रोक दिया गया है। इसमें भिलाई के 10 और रायपुर के 65 समेत 75 पर्यटकों को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रीनगर के होटल में ठहराया गया हैं। एक महिला ने वीडियो जारी कर यह जानकारी भी सांझा की है।दरअसल, श्रीनगर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर बड़ा आतंकवादी हमला हुआ। इसमें 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। यह हमला उस वक्त किया गया, जब बैसरन घाटी में बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे। मृतकों में UP, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। शहर के हृदय स्थल सुभाष चौक स्थित महिला हॉस्टल के आसपास बढ़ती आवारा गर्दी और नशाखोरी की शिकायतों के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कई युवकों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई सिविल लाइन पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई। हॉस्टल की वार्डन द्वारा लगातार असामाजिक गतिविधियों की शिकायत किए जाने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने बुधवार को हॉस्टल के पास बने बगीचे और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद कई युवक शराब और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते हुए पाए गए। इन सभी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 9 अप्रैल को हुए आईईडी विस्फाेट में गंभीर रूप से घायल हुए सीआरपीएफ जवान दिलीप कुमार पासवान ने 23 अप्रैल को दिल्ली एम्स में उपचार के दाैरान अंतिम सांस ली। बलीदानी सीआरपीएफ जवान दिलीप कुमार पासवान सीआरपीएफ की 196वीं बटालियन में पदस्थ थे, और नक्सल विरोधी अभियान के तहत ड्यूटी पर थे। सीआरपीएफ ने X पोस्ट कर जानकारी दी कि कांस्टेबल दिलीप कुमार पासवान 9 अप्रैल को बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान आईईडी धमाके में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें दिल्ली एम्स में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के थाना कोरर क्षेत्र के ग्राम ऊपरतोनका निवासी आराेपी छेरकू राम मतलाम ने आपसी विवाद के बाद अपनी पत्नी चैती बाई को जिंदा जलाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोरर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम ऊपरतोनका निवासी छेरकू राम मतलाम उम्र 57 वर्ष वर्ष एवं उसकी पत्नी चैती बाई रोजाना घर में मौजूद सल्फी पेड़ से उतारकर सल्फी रस पीने के आदी थे। आज 23 अप्रैल की सुबह आपसी विवाद के चलते आरोपी ने अपनी पत्नी को आम के पेड़ के नीचे खेत में…

