मुंबई। मुंबई में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से SizeUp कंपनी के प्रमुख ने मुलाक़ात की। SizeUp एक तेजी से उभरती ऑनलाइन फैशन ब्रांड है, जो खासतौर पर पुरुषों और महिलाओं के लिए प्लस-साइज़ कपड़े बनाती है। इस ब्रांड के कपड़े न सिर्फ आरामदायक होते हैं, बल्कि आधुनिक फैशन के अनुरूप भी होते हैं।
कंपनी की खासियत है कि यह कॉटन, लिनन और निटेड फैब्रिक से बने स्टाइलिश गारमेंट्स जैसे ड्रेस, पोलो टीशर्ट और शर्ट्स पेश करती है। इस मुलाक़ात में कंपनी प्रमुख ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में निवेश करने का प्रस्ताव दिया और बताया कि वे राज्य में प्लस-साइज़ परिधान निर्माण की यूनिट स्थापित करना चाहते हैं। इससे राज्य को रोज़गार के नए अवसर मिलेंगे और स्थानीय युवाओं को टेक्सटाइल सेक्टर में कौशल विकास का लाभ भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव में दिलचस्पी दिखाई और सभी संभावित सहयोग का भरोसा दिलाया।
Trending
- चंगोराभाठा में चाकूबाजी से 20 वर्षीय युवक की मौत, 5 आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 23 अगस्त तक 99% सामान्य बारिश दर्ज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ
- कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मिट्टी के तालाब में समृद्धि की लहर, बिहान से जय कुमारी ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की राह
- तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
- सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम

