Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन आज मुंबई में आयोजित ‘इंडिया स्टील 2025’ सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ को इस्पात उत्पादन और औद्योगिक निवेश के लिए तेजी से उभरता हुआ गंतव्य बताया। मंत्री देवांगन ने इस्पात क्षेत्र में राज्य सरकार की नीति, पारदर्शिता और प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दी और देश-विदेश के निवेशकों से राज्य के औद्योगिक विकास में साझेदार बनने का आह्वान किया।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार पथरिया विकासखण्ड के ग्राम सल्फा में रेत के अवैध भंडारण पर बड़ी कार्यवाही की गई है। खनिज अधिकारी ने बताया कि तहसीलदार सरगांव एवं नायब तहसीलदार के संयुक्त दल के द्वारा गंगा बाई चक्रधारी, अश्वनी कौशल, राहुल महिलांगे, सुरेन्द्र साहू, शत्रुघ्न ठाकुर, पप्पू सतनामी, विकास अग्रवाल सहित कुल 07 लोगों के द्वारा डंप किए गए लगभग 01 हजार ट्रैक्टर-ट्राली रेत के अवैध भंडारण पर प्रकरण तैयार कर जब्ती की कार्यवाही की गई। इसके साथ ही अवैध रेत परिवहन करते 01 ट्रैक्टर को जब्त किया गया।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने केंद्र सरकार को आतंकवाद के खात्मे के लिए कड़ा और ठोस लक्ष्य तय करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जैसे छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए सरकार ने एक स्पष्ट टारगेट तय किया है, वैसे ही आतंकवाद को भी देश से पूरी तरह समाप्त करने की दिशा में गंभीर और केंद्रित प्रयास किए जाने चाहिए। ?️ सिंहदेव का तीखा बयान: बिलासपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान सिंहदेव ने कहा- “पहलगाम में हुई घटना अत्यंत वीभत्स, अमानवीय और…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। रेल प्रशासन ने राजनांदगांव से कलमना स्टेशन के बीच तीसरी रेलवे लाइन के कार्य के लिए हावड़ा-मुंबई मार्ग की कई प्रमुख ट्रेनों सहित कुल 50 एक्सप्रेस, पैसेंजर और लोकल ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। यह कार्य 25 अप्रैल से 6 मई तक चलेगा। रद्द की गई ट्रेनें और तारीख- लोकल / मेमू / पैसेंजर ट्रेनें: 1. 78803 गोंदिया-कटंगी मेमू स्पेशल – 25 अप्रैल से 6 मई 2. 78804 कटंगी-गोंदिया मेमू स्पेशल – 25 अप्रैल से 6 मई 3. 58205 रायपुर-नैनपुर पैसेंजर – 4 मई 4. 58206 नैनपुर-रायपुर पैसेंजर – 5 मई 5. 68743…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को सफलता मिली है। मुठभेड़ में ढेर नक्सलियों के आंकड़े आने चालू हो गए हैं। मुठभेड़ में जवानों ने पांच नक्सलियों को मार गिराया है। सूत्रों के मुताबिक, पांचों नक्सलियों का शव और हथियार बरामद कर लिया गया है। मुठभेड़ अभी भी जारी है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।बता दें कि बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा एंटी…

Read More

गरुड़ पुराण जीवन, मृत्यु और उसके बाद के जीवन के विभिन्न पहलुओं के विस्तृत विवरण के लिए जाना जाता है। गरुड़ पुराण में मृत्यु के बाद आत्मा की यात्रा, कर्मों का फल, और स्वर्ग-नरक इन सभी बातों का बहुत विस्तार से वर्णन किया गया है। गरुड़ पुराण के अनुसार जानते हैं ऐसे लोगों के बारे में जिनको नरक जाने से कोई नहीं रोक सकता है। ऐसे लोगों को नरक जाने से कोई नहीं रोक सकता है-मनुष्य अपने कर्मों का फल ही भोगता है। जैसा कर्म करते हैं मृत्यु के बाद उसी के अनुसार फल की प्राप्ति होती है। अच्छा कर्म…

Read More

नई दिल्ली। ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी और रोहित शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। यह MI की लगातार चौथी जीत है। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले खेलने के बाद 143 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई ने 15।4 ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया। मुंबई इंडियंस की यह लगातार चौथी जीत है। टीम अब 9 मैचों में 5 मुकाबले जीत चुकी है। MI ने प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है।144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन…

Read More

नई दिल्ली। अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की कोर्ट रूम ड्रामा ‘केसरी चैप्टर 2’ फिल्म रिलीज के पहले दिन से चर्चा में है। करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की क्रिटिक्स ने खूब तारीफ की थी और पॉजिटिव रिव्यू दिया था। वहीं दर्शकों ने भी फिल्म को खूब प्यार दिया है। इसी के साथ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। हालांकि वीकडेज में फिल्म की कमाई घटी भी है। चलिए यहां जानते हैं ‘केसरी चैप्टर 2’ ने रिलीज के छठे दिन कितना कलेक्शन किया है?‘केसरी चैप्टर 2’ ने रिलीज के छठे दिन कितनी…

Read More

नई दिल्ली। गर्मियों में अक्सर लोगों को काले रंग के कपड़े अवॉइड करने की सलाह दी जाती है। गर्म मौसम में लोगों को सफेद और हल्के रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। कई लोग मानते हैं कि गर्मी में काले-सफेद रंगों का कोई कनेक्शन नहीं होता है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो रंगों का मौसम से सीधा कनेक्शन होता है। अगर आप काले या अन्य डार्क कलर के कपड़े पहनकर धूप में निकलेंगे, तो उससे सेहत को नुकसान हो सकता है।नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ.सोनिया रावत…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। सुरक्षाबलों की सख्त कार्रवाई और नई और बेहतर पुर्नवास नीति ने बहुत से नक्सली आत्मसमर्पण का रास्ता अख्तियार कर रहे हैं। इसी कड़ी में 5-5 लाख रुपए के इनामी नक्सली रमेश उर्फ आटम गुड्डू और उसकी पत्नी सविता उर्फ लच्छी पोयम ने कबीरधाम पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।29 वर्षीय रमेश प्लाटून नंबर 01, एमएमसी जोन, जीआरबी डिवीजन कमेटी का सक्रिय सदस्य था, जबकि उसकी पत्नी 21 वर्ष सविता टांडा एरिया कमेटी में कार्यरत थी। दोनों पिछले 8 वर्षों से एमएमसी क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों में शामिल थे।साल 2019 में थाना भोरमदेव क्षेत्र के बकोदा जंगल…

Read More