Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
Author: admin
धमतरी और कांकेर में आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को सख्त निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार बच्चों और महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ पूर्ण पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने गुरुवार को धमतरी और कांकेर जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर इस प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा, विष्णु के सुशासन में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी।धमतरी जिले के ग्राम तेलिनसत्ती में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-2 का दौरा करते हुए श्रीमती राजवाड़े ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज मुंगेली जिला कलेक्टोरेट परिसर से 183 श्रद्धालुओं का दल जगन्नाथपुरी, भुवनेश्वर और कोणार्क के लिए रवाना हुआ। इन श्रद्धालुओं में वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ विधवा एवं परित्यक्त महिलाएं भी शामिल हैं। सभी श्रद्धालुओं को पुष्पमाला पहनाकर और बस को हरी झंडी दिखाकर नवपदस्थ कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप यह योजना श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करेगी। इससे…
ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत, छोटे-छोटे कामों के लिए पैसा निकालने नहीं जाना पड़ेगा दूर : मंत्री बघेल खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत टेमरी में अटल पंचायत डिजीटल सुविधा केन्द्र का शुभारंभ किया। इस सुविधा केन्द्र के शुरू होने से ग्रामीणों को बैंकिंग और अन्य डिजिटल सेवाओं के लिए अब दूर विकासखंड या जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। शुभारंभ अवसर पर दो महिला हितग्राहियों, श्रीमती शशि कुर्रे और श्रीमती कजला ने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 1000-1000 रुपये की राशि इस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन जिला शाखा के द्वारा मंथन सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अवनीश शरण का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। फेडरेशन के संभाग प्रभारी जी. आर. चंद्रा, जिला संयोजक डॉ. बी. पी. सोनी तथा महासचिव किशोर शर्मा ने बताया कि कलेक्टर द्वारा अपने कार्यकाल में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किया जिसमें प्रत्येक मंगलवार को शाम 4.00 बजे जनदर्शन कार्यक्रम आरंभ कर अधिकारियों-कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण किया गया। इस अभिनव पहल हेतु अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन जिला फेडरेशन के पदाधिकारी के द्वारा उनको स्मृति चिन्ह अभिनंदन पत्र शॉल एवं श्रीफल प्रदान कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री…
यात्री पुरी, भुवनेश्वर और कोणार्क दर्शन करेंगे विधायकों ने ट्रेन को दिखाई हरी झण्डी खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल पर पांच साल के लम्बे अंतराल के बाद मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना शुरू हुई है। योजना के तहत आज बिलासपुर जिले के 775 यात्रियों का पहला जत्था पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क दर्शन के लिए रवाना हुआ। यात्रियों ने योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। बिलासपुर, मुंगेली और जीपीएम जिले के तीर्थ यात्री बिलासपुर स्टेशन पर पहुंचे जहां पर जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों का तिलक लगाकर और…
निवर्तमान कमिश्नर श्री महादेव कावरे की बिदाई खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। संभाग के नये कमिश्नर सुनील जैन ने काम-काज संभाल लिया। उन्होंने निवर्तमान कमिश्नर महादेव कावरे से पूर्वान्ह में कार्यभार ग्रहण किया। श्री कावरे लगभग 8 महीने तक रायपुर के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार के रूप में बिलासपुर के संभागायुक्त का काम संभाल रहे थे। नये कमिश्नर जैन वर्ष 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इसके पहले वे भौमिकी एवं खनिकर्म विभाग के संचालक थे। संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में निवर्तमान कमिश्नर महादेव कावरे को बिदाई एवं नये कमिश्नर सुनील जैन का स्वागत किया गया। श्री जैन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले की नवपदस्थ कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग, कोंडागांव पुलिस एवं परिवहन विभाग की विशेष बैठक लिया। जिसमें आरटीओ और पुलिस विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 में होने वाली दुर्घटनाओं के प्रमुख स्पॉट्स को चिन्हांकित कर वहां चेकिंग पॉइंट लगाया जाए। जिन स्थानों पर रात के वक्त स्ट्रीट लाइट की रौशनी है, वहां गति नियंत्रण के लिए स्टॉपर लगाए जाएंगे। साथ ही शहर में तेज रफ्तार से चलने वाली यात्री बसों पर भी कार्यवाही करने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के अनंतपुर पुलिस काे मुखबीर से आज गुरूवार काे सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम छिनारी की ओर से एक पल्सर मोटर सायकल क्रमांक ओडी 24 के 7409 में दो बोरी में शराब रखकर दो व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से अग्रेजी शराब परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर अनंतपुर थाना प्रभारी कोमल प्रसाद राठौर के नेतृत्व में मुखबीर के बताये स्थान पर नाकेबंदी की कार्यवाही में शिशु मंदिर मेन रोड़ के पास तिरहा के सामने मोटर सायकल में दो व्यक्ति कंश मांझी पिता कोमरू मांझी उम्र 25 वर्ष साकिन बड़गांव थाना उमरकोट जिला नवरंगपुर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक स्थित दरगाहन गांव में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 24 अप्रैल को अचानक आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं पर मंत्री ने नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। मंत्री को केंद्र में बच्चों की कम उपस्थिति, भोजन रोस्टर का पालन नही होना और व्यवस्थाओं में लापरवाही दिखाई दी। इस पर उन्होंने व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। जिला भाजपा संगठन ने सर्किट हाउस में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से मुलाकात कर उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी और महिला बाल विकास विभाग अधिकारी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज एक प्रेस वार्ता कर कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस हमले ने न सिर्फ 27 परिवारों को उजाड़ दिया, बल्कि पूरे देश को शोक में डुबो दिया है। बघेल ने इस आतंकी घटना को ‘झीरम घाटी की घटना’ से जोड़ते हुए केंद्र सरकार की नाकामी पर सवाल उठाए। वहीं संविधान बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित की जा रही ‘संविधान बचाओ रैली’ पर भी विस्तृत चर्चा की और भाजपा की आलोचना की।भिलाई के एक निजी होटल में…

