Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। भिलाई के कोसा नाला स्थित बौद्ध विहार परिसर मैदान में 25 अप्रैल को कांग्रेस की संविधान बचाओ आंदोलन में विशाल रैली और जन आम सभा होगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे, मो। अकबर, पूर्व विधायक अरुण वोरा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, भिलाई के मेयर नीरज पाल आदि ने संविधान बचाओ कार्यक्रम की रुपरेखा और स्थल निरीक्षण कर अंतिम निर्णय लिया।
सीमांकन के नाम पर किसान से ले रहा था रिश्वत खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वत मामले में फरार चल रहे गौरेला तहसील के फरार राजस्व निरीक्षक घनश्याम भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है। ACB की टीम ने रिश्वतखोर आरोपी घनश्याम भारद्वाज को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।बता दें कि गौरेला निवासी शिकायतकर्ता रंजीत राठौर से कृषि भूमि का सीमांकन करने के लिए 50 हजार रुपए की मांग की गई थी। मामले में ACB की टीम ने मध्यस्थता कर रहे राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार चंद्रसेन को 50 हजार रिश्वत लेते पकड़ा था।दरअसल, राजस्व निरीक्षक के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। 3 दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव होने के आसार नहीं है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में पारा 42 से 44 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बुधवार को बिलासपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां दिन का पारा 43।8 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने लोगों को तेज धूप से बचाव के साथ ही घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मोदी की एक और गारंटी पूरी हो गई है। 1460 ग्राम पंचायतों में आज से डिजिटल सुविधाएं मिलने जा रही है। प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड के 10- 10 ग्राम पंचायतों में अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र की शुरुआत होने से ग्रामीण गांव में ही लेन-देन कर सकेंगे। इसके लिए सेवा प्रदाता और सरपंचों के बीच MOU हुआ है। अब ग्रामीण गांव में ही ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे। इसके अलावा अन्य डिजिटल सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
आतंकियों ने की कायराना हरकत- सीएम साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया का अंतिम संस्कार हुआ। बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी। सीएम साय, मंत्री ओपी चौधरी, गृहमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव भी मौजूद रहे। वहीं बड़ी संख्या में परिजन और आम लोग मौजूद रहे। पूरे शहर ने नम आंखों से मिरानिया को अंतिम विदाई दी। मंत्रियों और परिजनों की मौजूदगी में मारवाड़ी मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया गया। सीएम साय ने मिरानिया के बेटे शौर्य से बातचीत की और…
आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में प्रधान जिला न्यायाधीश ने अधिवक्ता संघ के साथ ली बैठक
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 मई, 2025 को आयोजित किया जाना है। नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में बृजेन्द्र कुमार शास्त्री, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा की अध्यक्षता में व निधि शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा की उपस्थिति में जिलें के अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रणीश चौबे एवं अन्य अधिवक्तागण साथीयों के साथ बैठक ली गई। प्रधान जिला न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत में ना किसी की हार, ना किसी की जीत होती है। उक्त बैठक में प्रधान न्यायाधीश द्वारा धारा 138 एनआई एक्ट, एमएसीटी व आर्बिट्रेशन…
मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के लिए 23 अप्रैल से 11 मई तक आवेदन आमंत्रित खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में सुशासन को बढ़ावा देने के लिए लगातार नवाचार और प्रभावी नीतियों पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस फेलो योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का उद्देश्य राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं को गवर्नेंस के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा एवं व्यावहारिक अनुभव प्रदान कर एक दक्ष एवं उत्तरदायी प्रशासनिक पीढ़ी तैयार करना है। योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सरकार भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर के साथ मिलकर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा जिले के ग्राम हरदी के प्रगतिशील किसान नरेश मृचंडे ने पारंपरिक धान की खेती के स्थान पर सूरजमुखी की फसल अपनाकर एक नई दिशा की ओर कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का सकारात्मक असर अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। कृषक मृचंडे के पास कुल 4.50 हेक्टेयर भूमि है, जिसमें वे अब तक खरीफ और रबी दोनों सीजन में धान की खेती करते थे। परंतु रबी मौसम में ग्रीष्मकालीन धान से लगातार हो रहे घाटे और गिरते जलस्तर ने उन्हें विकल्प तलाशने पर…
दीपक बैज का बयान केवल अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए है खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी दाऊ अनुराग अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज कह रहे है कि छत्तीसगढ़ को उत्तर प्रदेश और बिहार के समान अपराधिक राज्य नहीं बनने देंगे। ऐसा बयान देकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज ने न केवल छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ वासियों का अपमान किया है बल्कि छत्तीसगढ़ में निवासरत उत्तर प्रदेश एवं बिहार के लोगों का भी अपमान किया है और साथ ही उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों का भी अपमान करने का प्रयास किया है।उन्होंने कहा…
प्रदेश अध्यक्ष देव सहित भाजपा पदाधिकारी राजधानी के स्व: दिनेश मीरानिया के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकी हमले में धर्म पूछकर किए गए भीषण नरसंहार 26 पर्यटकों की हृदय विदारक मृत्यु पर गहन शोक-संवेदना व्यक्त की है। भाजपा ने इस हमले के शोक में अपने सभी संगठनात्मक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को आहूत डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान सभा और विचार गोष्ठी के साथ ही आगामी 25 अप्रैल को वक्फ बोर्ड सुधार कानून जनजागरण अभियान…

