खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के एनआईए न्यायालय में नक्सलियों से जुड़े तीन अर्बन नक्सल सहयोगियों शेमल दीपक, नारा भास्कर और तेलम मुत्ता को न्यायालय ने सात-सात वर्ष की सजा सुनाई है। इन तीनों पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत अपराध सिद्ध पाया गया है। जबकि इसी मामले में पकड़ाए एक अन्य आरोपी को दोषमुक्त कर दिया ।
एनआईए के अधिवक्ता दिनेश पाणिग्राही ने बताया कि मार्च 2023 को कोंटा के बेलपुच्चा गांव में विस्फोटक के साथ 3 आराेपियाें शेमल दीपक, नारा भास्कर और तेलम मुत्ता को पुलिस ने नक्सलियों तक विस्फोटक पहुंचाने के आराेप में गिरफ्तार कर विवेचना के बाद इन्हें एनआईए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था। दो वर्ष तक चली सुनवाई में 22 लोगों की गवाही हुई थी। आरोप साबित होने पर उक्त तीनों अर्बन नक्सल सहयोगियों को विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की अलग-अलग धाराओ के तहत 7-7 वर्ष की सजा सुनाई गई है।
Trending
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

