Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
Author: admin
परिजनों से मिलने पहुंचे मंत्री टंकराम वर्मा… खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया का शव अब से चंद मिनट बाद विमान के जरिए श्रीनगर से पहले नई दिल्ली लाया जाएगा। नई दिल्ली में औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद पार्थिव शरीर को विमान के जरिए रायपुर लाया जाएगा।पहलगाम आंतकी हमले में मारे गए लोगों के साथ उनके परिजनों को गृह नगर तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने विशेष विमानों की व्यवस्था की है। दिवंगतों के शवों को लेकर विमान श्रीनगर से लेकर नई दिल्ली पहुंचेगा, जहां औपचारिकताएं पूरी करने के बाद…
भगवान हनुमान की पूजा के लिए मंगलवार का दिन शुभ होता है। हनुमान जी का जीवन अद्भुत लीलाओं से परिपूर्ण है। बाल्यवस्था में उनकी एक लीला ऐसी थी, जिसे देख देवलोक के देवता भी सहम गए थे।भगवान शिव के अंश, प्रभु श्रीराम के भक्त और वायु पुत्र हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना मंगलवार के दिन की जाती है। भक्त इस दिन व्रत भी रखते हैं। ‘कहानी की धार्मिक’ में जानते हैं भगवान हनुमान के जीवन से जुड़ी अद्भुत लीलाओं के बारे में। हनुमान की कई लीलाओं में एक है सूरज को निगलना प्रयास करना।पौराणिक कथा के अनुसार, केसरी नंदन और…
नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उसी के घर पर 8 विकेट से हरा दिया है। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लखनऊ की टीम ने पहले खेलते हुए 159 रन बनाए थे, जवाब में दिल्ली की टीम ने 18वें ओवर में 8 विकेट शेष रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए स्टार बल्लेबाज 57 रन बनाकर नाबाद लौटे। यह दिल्ली कैपिटल्स की 8 मैचों में छठी जीत है।दिल्ली कैपिटल्स को 160 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में उसे तेज शुरुआत तो मिली लेकिन करुण नायर 15 रन बनाकर आउट हो…
नई दिल्ली। सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ बॉक्स ऑफिस पर स्लो हो गई है। हालांकि ‘केसरी 2’ की रिलीज के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही थी। अब ‘जाट’ को पर्दे पर आए 13 दिन हो गए हैं और ये अब भी बॉक्स ऑफिस पर हर रोज करोड़ का आंकड़ा पार कर रही है। गदर का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब ‘जाट’ 80 करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब है।सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘जाट’ ने पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर 61.65 करोड़ रुपए कमाए थे। नवें दिन फिल्म ने 4 करोड़, 10वें दिन 3.75…
नई दिल्ली। केला एक ऐसा फल है, जिसमें कभी कीड़े नहीं लगते हैं। यह ना केवल खाने में टेस्टी होता है, बल्कि इसमें कई पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।रोजाना केला खाने से कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। केले के फल में साइनाइड केमिकल पाया जाता है, जिस कारण इसमें कभी कीड़े नहीं लगते हैं। केले में भारी मात्रा में विटामिन बी-6, विटामिन सी, पोटेशियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर को फिट और चुस्त और हेल्दी रखने में मदद करती है। साथ ही केले में पोटैशियम और मैग्निशियम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है. चिलचिलाती धूप के चलते लोगों का दिन के वक्त बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है. रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कई इलाकों की लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है. वहीं बस्तर संभाग के कुछ जिलों में गरज-चमक और बूंदाबादी हो सकती है. प्रदेश में सबसे गर्म रायपुर रहा, यहां सर्वाधिक तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.मौसम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं का देश बदला लेगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से पहलगाम गए पर्यटकों के बारे में मुख्य सचिव, कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से जानकारी ली। साथ ही आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया के परिवार की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंबई दौरे पर रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में कहा कि इस तरह की घटनाओं पर देश ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने बताया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में साइबर क्राइम से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक ब्यूटी पार्लर संचालिका महिला के बैंक खाते में 5 करोड़ रुपये की संदिग्ध एंट्री हुई, जिसे लेकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि यह रकम दिल्ली से किसी साइबर फ्रॉड के जरिए ट्रांसफर की गई थी। ■ घटना की पूरी कहानी: वैशाली नगर स्थित केनरा बैंक शाखा के ब्रांच मैनेजर परमाल सिंह सिंगोदिया ने पुलिस को जानकारी दी कि उनकी शाखा के 111 खातों में संदिग्ध लेनदेन दर्ज हुए हैं। इस सूचना के आधार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। नवपदस्थापित आईपीएस अधिकारी भावना गुप्ता ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि उनकी पहली प्राथमिकता महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान रहेगा। भावना गुप्ता ने कहा कि आम जनता अपनी शिकायतें व्हाट्सएप नंबर और हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से सीधे पुलिस तक पहुंचा सकेगी, जिससे पुलिसिंग को और अधिक जवाबदेह व पारदर्शी बनाया जा सकेगा। उन्होंने आगे कहा की कमजोर वर्ग को न्याय मिले एसी उनकी कोशिश बरकरार रहेगी। सड़क हादसे और साइबर ऑफेंस को कैसे रोका…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से दो दिवसीय मुंबई दौरे पर रहेंगे। वह सुबह 8 बजे रायपुर से मुंबई के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में आयोजित एक एग्जिबिशन में शामिल होंगे। शाम 6 बजे से उनकी विभिन्न औद्योगिक बैठकों में भागीदारी तय है। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री टेक्सटाइल और स्टील उद्योग से जुड़े प्रमुख निवेशकों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री साय बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कल दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति का राष्ट्रीय…

