Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
Author: admin
अधिकारियों को हर संभव सहयोग के दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में रायपुर के बिजनेसमैन दिनेश मिरानिया की मौत हो गई। सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर इस घटना पर दुख जताया है। सीएम ने कहा, दुख की इस घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। अधिकारियों को हर संभव सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। आतंकियों द्वारा किए गए इस कृत्य की जितनी निंदा की जाए कम है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।वहीं कलेक्टर गौरव सिंह, एसपी लाल…
कांग्रेस चलाएगी 40 दिवसीय संविधान बचाओ अभियान प्रदेश स्तरीय रैली, जिला स्तरीय, विधानसभा स्तरीय रैली के साथ घर-घर चलेगा अभियान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रभारी सचिव गण जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, शामिल रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि एआईसीसी के निर्देशानुसार प्रदेश में भी 25 अप्रैल से 40 दिवसीय संविधान बचाओ अभियान शुरू किया जायेगा। 25 अप्रैल को दुर्ग जिले से संविधान बचाओ…
सुशासन तिहार में मिली 60 हजार की आर्थिक मदद खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले की स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए सामुदायिक निवेश कोष के तहत ऋण राशि दी गई है। इस राशि से महिला समूहों द्वारा आजीविका गतिविधियों की शुरूआत की जाएगी। समूहों द्वारा बर्तन बैंक, टेन्ट व्यवसाय, दोना पत्तल निर्माण सहित विभिन्न गतिविधियां की जाएंगी। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण की पहल सुशासन तिहार के माध्यम से महिला समूहों द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से ऋण की मांग की गई थी। प्राप्त आवेदनों पर जिला पंचायत द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जिले में पोषण अभियान के तहत कुपोषण एवं एनीमिया के स्तर में कमी लाने के उद्देश्य से 08 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। पोषण पखवाड़ा के दौरान विभिन्न थीमों पर गतिविधियां आयोजित कर नागरिकों को जागरूक किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि आज जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों, ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में बैठक कर पोषण स्थिति का आंकलन एवं कुपोषण प्रबंधन पर चर्चा, पोषण प्रदर्शनी, जीवन के प्रथम 1000 दिवस का महत्व बारे में चर्चा, गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। शासन के निर्देशानुसार अवैध शराब पर रोक लगाने लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम पंडरभट्ठा में रविवार को 6.120 लीटर देशी मदिरा प्लेन और पथरिया विकासखण्ड के परसिया में सोमवार को 6.50 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि आरोपी संतोष भास्कर और सुनील यादव के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही में आबकारी विभाग के स्टॉफ शामिल रहे।
निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में जिले के आमलोगों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनी। उन्होंने आमलोगों से प्राप्त आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 80 आवेदन प्राप्त हुए, इनमें ग्राम सुरीघाट के जीवनलाल ने अपने राजस्व रिकार्ड में सुधार कराने, ग्राम छाता के टेकलाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त दिलाने, ग्राम रेहुंटा के रामसिंह ने गरीबी रेखा प्रमाण पत्र दिलाने, ग्राम प्रतापपुर के चन्द्रकुमार साहू…
कलेक्टर-एसपी ने ली राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक संयुक्त प्रयास से ही कायम रहेगी शांति- पुलिस अधीक्षक खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से नवपदस्थ कलेक्टर कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की अध्यक्षता में जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर कुमार ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी समन्वय, संवाद और विश्वास के मूल मंत्र को अपनाकर अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सजगता और संवेदनशीलता के…
चौक-चौराहों पर गंदगी मिलने पर जताई नाराजगी, सीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज सुबह मुंगेली नगर के प्रमुख चौक-चौराहों का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई सार्वजनिक स्थलों और मुख्य मार्गों पर गंदगी देखने को मिली, जिससे कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने सफाई व्यवस्था में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका मुंगेली के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) आशीष तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि नगर के मुख्य चौराहों,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में लंजोड़ा कोसापारा के पास आज मंगलवार काे अनियंत्रित हाइवा ने गलत साइड में जाकर कार को अपनी चपेट में लिया, इस भीषण दुर्घटना में कोंडागांव निवासी कार चालक रौशन कोटड़िया की मौके पर हुई मौत हाे गई। वहीं गम्भीर रूप से घायल एक अन्य कार सवार शेषमल सुराना को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसाार लौह अयस्क से भरी हाइवा सीजी 4 पीसी 9490 नारायणपुर की ओर से आ रही थी। वहीं बलेनो कार सीजी 27 एन 4033 कांकेर की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में कल 23 अप्रैल को राजधानी के श्रद्धेय अटलबिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम, मेडिकल कॉलेज परिसर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान सभा के तहत एक विचार गोष्ठी का आयोजन रखा गया है। इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री एवं युवा मामले व खेल मंत्री निशीथ प्रमाणिक मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित रहेंगे। जिसकी तैयारी को लेकर जिला कार्यालय एकात्म परिसर में बैठक आहुत की गई। यह जानकारी रायपुर शहर एवं ग्रामीण अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर एवं श्याम नारंग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।भाजपा जिलाध्यक्ष द्वय ने बताया कि कार्यक्रम में सांसद…

