Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में ट्रांसफार्मर सुधारने के दौरान एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों की शिकायत पर युवक बिजली सुधारने पहुंचा था, लेकिन काम करते वक्त वह 11 केवी लाइन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को बिलासपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम कर्रा के वार्ड क्रमांक 17, बंजरपारा मोहल्ले में बीते कुछ दिनों से ट्रांसफार्मर में खराबी के चलते बिजली आपूर्ति बाधित थी। शनिवार 20 अप्रैल को मोहल्ले के कुछ लोगों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के एक बयान ने छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। दरअसल, BJYM प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने अपने बयान में कहा कि, पांचवी अनुसूची क्षेत्रों में बने चर्च असंवैधानिक है, ऐसे में उन्हें तोड़ना चाहिए। रवि भगत ने आगे कहा कि, इस कार्य को करने के लिए आदिवासी समाज को आगे आना चाहिए। इतना ही नहीं संवैधानिक संस्थाओं को भी ऐसे मामलों में ध्यान देना चाहिए। BJYM प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने अपने बयान में आगे कहा कि, आदिवासी क्षेत्रों में हो रहा…
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेकर सड़क सुरक्षा नियमों एवं सुरक्षा संबंधी उपायों के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि शाला खोलने और बंद करने के दौरान भारी वाहन के आवागमन और परिवहन पर विशेष सतर्कता बरती जाएं। इस दौरान भारी वाहनों के गुजरने पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने परिवहन अधिकारी और अनुविभागीय अधिकारियों को इस बाबत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि स्कूल परिसर और मुख्य दरवाजे के सामने भारी वाहनों के पार्किंग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर सहित कई जिलों में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा का शुभारंभ जल्द होगा। डिप्टी सीएम अरुण साव ने जानकारी देते बताया कि छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आज अटल नगर, नवा रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। भारत सरकार के विशेषज्ञों द्वारा रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और दुर्ग-भिलाई नगर निगमों के अधिकारियों एवं सूडा टीम को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रदेश के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस योजना को प्रभावी रूप से लागू कर जल्द ही नागरिकों को प्रदूषण रहित बस सेवा उपलब्ध…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में एक व्यापारी के साथ फूटा चना फ्रॉड हो गया। अब इस व्यापारी ने एफआईआर दर्ज कराई है और पूरे मामले की जांच रायपुर की विधानसभा थाना पुलिस कर रही है। ग्राम जरौदा, थाना विधानसभा क्षेत्र में स्थित एच.एंड एस. फूड्स फर्म के मालिक संतोष राजपाल ने ट्रक ड्राइवर और ट्रांसपोर्टर पर 8.54 लाख रुपये मूल्य के 383 बैग फूटा चने (114.90 क्विंटल) लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। इस मामले में विधानसभा थाने में शिकायत दर्ज की गई है, और प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। राज्य की आबकारी सचिव आर. संगीता के चार महीने की लंबी छुट्टी पर जाने के चलते, उनके स्थान पर IAS रजत बंसल को आबकारी विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। साथ ही श्याम धावड़े को आबकारी आयुक्त का कार्यभार सौंपा गया है।कौन हैं रजत बंसल?रजत बंसल 2012 बैच के IAS अधिकारी हैं। वर्तमान में वे सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, प्रबंध संचालक CSIDC (छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) एवं CEO Invest Chhattisgarh जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं। उनके नेतृत्व में राज्य सरकार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने रायपुर में प्रेस वार्ता कर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इसे “राजनीतिक प्रतिशोध” की संज्ञा दी और आरोप लगाया कि यह कार्रवाई आगामी बिहार विधानसभा चुनावों से पहले मुद्दों से ध्यान भटकाने की सोची-समझी साजिश है। सुप्रिया श्रीनेत ने क्या कहा: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान श्रीनेत ने कहा: “ब्रिटिश हुकूमत जितना नेशनल हेराल्ड से चिढ़ती थी, आज मोदी जी उतना ही चिढ़ते…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बंगाल हिंसा को लेकर कहा, “उनका (ममता बनर्जी) प्रयास है कि वहां पर जितने जिले हैं उसे वह हिंदू विहीन करने का प्रयास कर रही हैं। उनको देश की चिंता नहीं है उनको सिर्फ अपनी कुर्सी की चिंता है और इसलिए जहां-जहां से भी हिंदू कम हो सके उसका प्रयास ममता जी कर रही हैं और बांग्लादेशी घुसपैठियों को बंगाल में जगह दे रही हैं…एक तरीके से ममता जी को अपने देश के प्रति…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा गर्म रहा रायपुर, जहां अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 28.4 डिग्री रहा। बिलासपुर 43.4°C और दुर्ग 42.6°C पर तपते नजर आए।मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 23 से 25 अप्रैल के…
वैशाख माह में किए गए पुण्य कार्यों का फल कई गुणा बढ़ जाता है। भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए आप इस माह कुछ कामों को जरूर करें, इससे अक्षय पुण्य फल की प्राप्ति होगी।वैशाख माह 2025 उपायहिंदू कैलेंडर का दूसरा महीना वैशाख चल रहा है, जोकि धार्मिक नजरिए से काफी अहम माना जाता है। इस महीने कई महत्वपूर्ण पर्व-त्योहार पड़ते हैं। वैखाश माह इसलिए भी खास होता है, क्योंकि इसी महीने भगवान विष्णु ने तीन अवतार (परशुराम, नृसिंह और बुद्ध) लिए।ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार वैशाख महीने में किया गए पुण्य कार्यों से अक्षय फल यानी कभी निष्फल…

