वैशाख माह में किए गए पुण्य कार्यों का फल कई गुणा बढ़ जाता है। भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए आप इस माह कुछ कामों को जरूर करें, इससे अक्षय पुण्य फल की प्राप्ति होगी।
वैशाख माह 2025 उपाय
हिंदू कैलेंडर का दूसरा महीना वैशाख चल रहा है, जोकि धार्मिक नजरिए से काफी अहम माना जाता है। इस महीने कई महत्वपूर्ण पर्व-त्योहार पड़ते हैं। वैखाश माह इसलिए भी खास होता है, क्योंकि इसी महीने भगवान विष्णु ने तीन अवतार (परशुराम, नृसिंह और बुद्ध) लिए।
ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार वैशाख महीने में किया गए पुण्य कार्यों से अक्षय फल यानी कभी निष्फल न होने वाले फल की प्राप्ति होती है और भगवान श्रीहरि की कृपा प्राप्त होती है। आइये जानते हैं वैशाख माह में कौन से काम करने चाहिए।
नदी स्नान: वैशाख के महीने में किसी पवित्र नदी में स्नान जरूर करना चाहिए। आप गंगा, गोदावरी और यमुना जैसी नदियों में स्नान कर सकते हैं। वैशाख माह में किया गया नदी स्नान बहुत पुण्यदायी माना गया है। लेकिन किसी कारण नदी स्नान संभव न हो तो घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं।
दान: दान-पुण्य के लिए वैशाख का महीना अत्यंत फलदायी है। इस माह विशेष रूप से जल, छाता, अन्न, फल, वस्त्र, घड़ा आदि दान करने का महत्व है। इससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
भगवान विष्णु पूजा: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित है। इसलिए इस माह भगवान विष्णु को उनके दिव्य स्वरूपों की पूजा जरूर करें। साथ ही आत्मिक शांति और विशेष लाभ के लिए श्रीहरि के नाम और मंत्रों का जाप भी अवश्य करें।
करें ये काम: वैशाख माह में तीर्थ यात्रा से मोक्ष प्राप्त होता है। साथ ही इस माह में नियमित तुलसी पूजन करें, घी का दीप जलाएं, धार्मिक ग्रंथों (रामायाण, महाभारत, विष्णु पुराण) का पाठ करें और मंदिर जाएं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा

