Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। विधानसभा क्षेत्र के भाटीगुड़ा में माता गंगादई व कांरी तेलगीन माता मंदिर में वार्षिक मंडई का प्रतिवर्ष आयोजन होता है, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव माता गंगादई व कांरी तेलगीन माता मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना करते हुए सभी के सुख समृद्धि की माता से कामना किया। इस दाैरान भाटीगुड़ा ग्रामवासियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक शकिरण देव का बस्तर के पारंपरिक रूप से ग्रामवासियों ने स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि माता गंगादई मंदिर में ऐतिहासिक वार्षिक मंडई में शामिल होकर आप सभी के बीच आकर…

Read More

गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आपराधिक कानूनों पर समीक्षा बैठक गृहमंत्री ने शीघ्र नए क़ानूनों को राज्य में शत प्रतिशत लागू करने पर दिया बल नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली स्थित नॉर्थ ब्लॉक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। शाह की अध्यक्षता आयोजित बैठक में राज्य में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन को लेकर समीक्षा की गई। इसके साथ ही नक्सलवाद के उन्मूलन, बस्तर के समग्र विकास और राज्य में सुरक्षा व न्याय तंत्र को और अधिक सशक्त बनाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री…

Read More

औद्योगिक निवेश और श्रमिक कल्याण की प्रभावी पहल श्रमिकों के लिए कारखाना परिसर में ही आवासीय सुविधा का रास्ता खुला खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने और श्रमिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम, 2015 में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। यह संशोधन, जो 27 फरवरी 2025 को अधिसूचित किया गया, औद्योगिक इकाइयों के लिए पट्टे पर दी गई भूमि के उपयोग और औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिक आवास निर्माण को लेकर नए अवसर प्रदान करता है। इस कदम…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहित अनेक मंत्री विधायक महापौर एवं अधिकारीगण हुए शामिल  हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की शानदार पहल से एम्स हॉस्पिटल के मरीजों को रक्त हेतु राहत मानवसेवा माधवसेवा के संकल्प के साथ निरंतर मदद पहुंचा रही हेल्पिंग हैंड्स का कार्य सराहनीय- अरुण साव खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के एम्स हॉस्पिटल में रविवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया। कड़कती भीष्म गर्मी में भी शहर से दूर एम्स हॉस्पिटल पहुंच कर 104 लोगो ने रक्तदान किया ।जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्य के उप…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-पाटन। विश्व रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर , शिक्षा क्रांति ज्योतिबाफुले एवं छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण प्रथम जेल सत्याग्रही व गुरू घासीदास जयंती के जन्मदाता संत नकुल देव ढीढ़ी का जयंती समारोह ग्राम पंचायत छाटा, सतनामी समाज छाटा एवं सतनामी आसरा पाटन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 20 अप्रैल को ग्राम छाटा में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आसंदी से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ भूपेश बघेल ने कहा कि देश की आजादी के पश्चात बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के अथक प्रयासों से विश्व के सबसे श्रेष्ठ और सबसे बड़े संविधान का सौगात हम भारतीयों को मिला।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस. के निर्देशानुसार और सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का आंकलन करने सहित आवश्यकताओं पर चर्चा करने के लिए 23 अप्रैल से 2 मई तक ग्राम पंचायतों में जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा। उक्त जन चौपाल के सफल आयोजन हेतु जिला स्तरीय नोडल अधिकारी सहित जिला, जनपद स्तरीय तथा ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों की नामजद ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही सम्बन्धितों को नियत तिथि पर सम्बन्धित ग्राम पंचायतों में जन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के ग्राम मुलमुला के सरपंच प्रार्थिया चम्पी भोयर अपने देवर हेमंत भोयर एवं गांव के गंगिता कौशिक के साथ निजी कार्य से मोटर सायकल में ग्राम मुलमुला से कोण्डागांव जा रहे थे, इस दाैरान कार क्रमांक सीजी 27 एल 2243 के चालक पुरेन्द्र कौशिक द्वारा उनका पीछा करते हुये डोंगरीगुडा ढाबा के आगे मेन रोड पर पुरेन्द्र कौशिक के द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट कर दिया, एक्सिडेंट से आई गंभीर चोट के कारण हेमंत भोयर की मृत्यु होने की सुचना पर मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया। साथ…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर स्थित नक्सल प्रभावित पदनार गांव में एक गाय को प्रसव पीड़ा में तड़पते देख डॉक्टरों ने तत्काल मदद का फैसला किया। वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. ढालेश्वरी के नेतृत्व में टीम ने खराब सड़कों और घने जंगलों को पार कर गांव तक पहुंचकर ग्रामीण लखमु राम मडावी की गाय पिछले दो दिनों से प्रसव पीड़ा से जूझ रही थी। जांच में पता चला कि जनन नली के अत्यधिक संकरी होने के कारण शिशु बछड़ा बाहर नहीं आ रहा था और शिशु बछड़े की मौत हो चुकी थी। सीमित संसाधनों और विषम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के थाना गोण्डाहूर पुलिस काे मुखबीर से सूचना मिली कि मवेशी तस्कराें के द्वारा क्रूरता पूर्वक पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 19 बीक्यू 4717 में भरकर पीव्ही 133 डेम जाने वाले पगडंडी रास्ते से हांकेर जाने वाले रास्ते से होकर महाराष्ट्र कत्लखाना ले जा रहे हैं। मवेशी तस्करी की सूचना पर माैके पर पंहुची गोण्डाहूर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पिकअप वाहन से 5 नग गौवंश मवेशी बरामद कर आरोपी 1. दिलीप राय पिता स्व. सुरेन राय उम्र 47 वर्ष साकिन पीव्ही 36 चांदीपुर, 2. राहुल राय पिता दिलीप राय उम्र 19 वर्ष साकिन पीव्ही 36 चांदीपुर,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तोयनार-फरसेगढ़ सड़क निर्माण में जवान सुरक्षा में लगे हुए थे। इस दौरान नक्सलियाें द्वारा लगाये गये प्रेशर आईईडी विस्फाेट में एक जवान बलीदान हो गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर में तोयनार-फरसेगढ़ सड़क निर्माण कार्य जारी है। उसकी सुरक्षा के लिए जवानों को तैनात किया गया है। इसी दौरान प्रेशर आईईडी विस्फाेट हुआ, जिसकी चपेट में आने से 19वीं बटालियन सीएएफ का जवान मनोज पुजारी उम्र 26 वर्ष बलिदान हो गया।बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि तोयनार से फरसेगढ़ के बीच बन रही सड़क की सुरक्षा के…

Read More