खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर स्थित नक्सल प्रभावित पदनार गांव में एक गाय को प्रसव पीड़ा में तड़पते देख डॉक्टरों ने तत्काल मदद का फैसला किया। वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. ढालेश्वरी के नेतृत्व में टीम ने खराब सड़कों और घने जंगलों को पार कर गांव तक पहुंचकर ग्रामीण लखमु राम मडावी की गाय पिछले दो दिनों से प्रसव पीड़ा से जूझ रही थी।
जांच में पता चला कि जनन नली के अत्यधिक संकरी होने के कारण शिशु बछड़ा बाहर नहीं आ रहा था और शिशु बछड़े की मौत हो चुकी थी। सीमित संसाधनों और विषम परिस्थितियों के बावजूद आज साेमवार काे डॉ. कृष्ण कोराम, डॉ. अनिल और डॉ. चंदना की टीम ने जंगल में ही सर्जरी करने का साहसिक निर्णय लिया। एव्हीएफओ आलोक नेताम, संजीत, खेमराज और ग्रामीणों के सहयोग से सफल शल्यक्रिया करते हुए मृत बछड़े को निकालकर गाय की जान बचाई गई।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

