खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जिले में पोषण अभियान के तहत कुपोषण एवं एनीमिया के स्तर में कमी लाने के उद्देश्य से 08 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। पोषण पखवाड़ा के दौरान विभिन्न थीमों पर गतिविधियां आयोजित कर नागरिकों को जागरूक किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि आज जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों, ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में बैठक कर पोषण स्थिति का आंकलन एवं कुपोषण प्रबंधन पर चर्चा, पोषण प्रदर्शनी, जीवन के प्रथम 1000 दिवस का महत्व बारे में चर्चा, गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच, बच्चों का टीकाकरण तथा गर्भावस्था के दौरान पति व परिवार के सदस्यों की भागीदारी के बारे में जानकारी दिया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण, मोटापे की रोकथाम सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करते हुए नगारिकों को जागरूक करते हुए पोषण पखवाड़ा का समापान किया गया।
Trending
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

