खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में कल 23 अप्रैल को राजधानी के श्रद्धेय अटलबिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम, मेडिकल कॉलेज परिसर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान सभा के तहत एक विचार गोष्ठी का आयोजन रखा गया है। इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री एवं युवा मामले व खेल मंत्री निशीथ प्रमाणिक मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित रहेंगे। जिसकी तैयारी को लेकर जिला कार्यालय एकात्म परिसर में बैठक आहुत की गई। यह जानकारी रायपुर शहर एवं ग्रामीण अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर एवं श्याम नारंग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष द्वय ने बताया कि कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री टंकराम वर्मा, विधायकगण राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, गुरु खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा व इंद्रकुमार साहू, महापौर मीनल चौबे, नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद और खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा भी अपने विचार रखेंगे। रायपुर शहर जिला अध्यक्ष श्री ठाकुर, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, शहर जिला महामंत्री सत्यम दुवा, ग्रामीण महामंत्री द्वय अनिल अग्रवाल व छोटेलाल सोनकर, शहर जिला उपाध्यक्ष आशु चन्द्रवंशी और ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर वर्मा ने अपराह्न 3 बजे से शुरू होने वाली सम्मान सभा व विचार गोष्ठी में समस्त पार्टी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं और सभी प्रबुद्धजनों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
उक्त बैठक में जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, महामंत्री सत्यम दुआ, प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई, अकबर अली, हरीश ठाकुर, गोपी साहू, श्यामा प्रसाद चक्रवर्ती, खेमकुमार सेन, संजय तिवारी, तुषार चौपडा, जितेन्द्र गोलछा, अनिल बाघ , ननिव जैन,भगतराम हरवंश,नवीन शर्मा,संजना हियाल,सतोष हियाल, पंकज जगत, बसंत बाघ, गायत्री नौरंगे, भिमवंत निषाद, उमाशंकर साहू, मनीष कुमार नागौड़े, भोला प्रसाद साहू, मनोज जांगडे, सुधीर कुमार चौबे, आकाश तिवारी, अनिल साहू, ओमप्रकाश साहू, रामलाल साहू, शिवनारायण यादव, मेघुराम साहू, राकेश सिंह, सुनील वांद्रे, ईश्वर सिंह, भागीरथी यादव, विक्रम सिंह राजपूत, जागो दुबे, चैतन्य टावरी, दिनेश शर्मा, गज्जू साहू,नवीन सिंह, कुंवर राजयंत सिंह ध्रुव, वेद शोरी, गोपाल ठाकरे, योगेश साहू,अब्दुल नासिर खान,अर्पित सूर्यवंशी, संदीप जंघेल, विशेष शाह, दीपक शर्मा,तोषण साहू, गोविंदा गुप्ता,. स्वपनिल मिश्रा, सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा के अध्यक्ष एवं पार्षदगण उपस्थित रहे l
Trending
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

