Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बीजापुर जिले के कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशन में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में जिले के भैरमगढ़ महाविद्यालय के विद्यार्थियों को बाल संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एक युद्ध नशे के विरूद्ध पोषण भी-पढ़ाई भी, बाल विवाह मुक्त बीजापुर, मिशन शक्ति विषयों पर सघन रूप से जागरूकता कार्यक्रम के तहत पुलिस विभाग, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग से समन्वय एवं स्कूल के बच्चों एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारो की जानकारी दिया जा रहा है। अवधराम सिन्हा यातायात प्रभारी द्वारा यातायात नियमों से कॉलेज के विद्यार्थियों को अवगत कराया गया एवं समझाईस दिया गया कि सड़क…
खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। केम्प एक स्थित गुरूद्वारा श्रीगुरू तेग बहादुर साहेब में आजसिक्ख समाज के सभी श्रद्धालुओं द्वारा निर्माणाधीन गुरूद्वारा परिसर मेंकारसेवा का कार्य आज किया गया। सभी ने यहां चल रहे निर्माण कार्य मेंलगने वाले सामग्री को तगाडी में पहुंचा कर अपनी सेवा प्रदान की। इस दौरानमानव श्रृंखला बनाकर सभी ने गुरूद्वारा के इस निर्माणकार्य में अपनाश्रमदान करते हुए समाजहित में एक अच्छी पहल की। इस कारसेवा में मलकीतसिंह लल्लू भैय्या, सोम सिंह, भाजपा नेता राजेन्द्र अरोरा, श्री रंधावा,अवतार सिंह, निम्मे भाई, मेरिक सिंह, यूथ सिख सेवा समिति के पदाधिकारी,छग सिक्ख पंचायत के पदाधिकारी के अलावा एवं बड़ी संख्या…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर।काेंड़ागांव जिले के थाना सिटी काेतवाली पुलिस काे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम कोपाबेडा से नारंगी नदी के किनारे जंगल में कुछ लोग ताश के 52 पत्ते से रूपये पैसे का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे कि मुखबीर द्वारा सूचना पर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर जुआ खेल रहे व्यक्ति 1. सगन शोढी पिता लुदु राम शोढी 2. आसुतोष तिवारी पिता आशिष तिवारी, 3. संन्ता सिह सोढ़ी पिता सुकमन सोढ़ी 4. शंकर मण्डावी पिता परउ राम मण्डावी 5. अरुण सोरी पिता स्व० विजय सोरी 6. देवेन्द्र कुमार नेताम पिता स्व गुडित्रया राम नेताम 7. रुपसिंह पोयाम पिता मंगल साय पोयाम को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नया बस स्टैंड स्थित सब्जी मार्केट (मावली मार्केट) में सिटी कोतवाली से महज 300 मीटर की दूरी पर अज्ञात हमलावरों ने बीती शनिवार रात काे एक बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मावली मार्केट शेड में रहने वाले बुजुर्ग की अज्ञात लोगों ने डंडों से पीटकर हत्या कर दी है। मृतक जंगल से लकड़ी लाकर यहां बेचा करता था। पुलिस को अंदेशा है कि उसके साथ नशाखोरी करने वाले साथियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया होगा। मृतक का नाम और पता पुलिस द्वारा पता किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि दिन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने डबल इंजन की भाजपा सरकार एवं स्थानीय भाजपा के जनप्रतिनिधियों व प्रशासन पर आओप लगाते हुए कहा कि इंडिगो कम्पनी ने जगदलपुर से रायपुर सेक्टर में संचालित की जा रही विमान सेवा यात्रा की बुकिंग बंद कर दी है। इस कंपनी ने 27 अक्टूबर से लागू होने वाले विन्टर शेड्यूल से इस विमान सेवा को हटा दिया है। साथ ही जगदलपुर-रायपुर सेक्टर में विमान सेवा यात्रा सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, गुरूवार, शुक्रवार को संचालित की जाती थी, लेकिन अब स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर एवं मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर का हवाई संपर्क 28 अक्टूबर से टूट जाएगा। वहीं बस्तर की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर एवं ज़िला दंडाधिकारी श्री शर्मा ने जारी संदेश मैं कहा कि बेमेतरा ज़िले में आयातित पटाखे बेचना एवं उनका उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। ऐसा करने पर “एक्सप्लोसिव एक्ट” की संबंधित धारा के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ज़िले की जनता से अपील की है कि स्थानीय उत्पादों को खरीदा जाए। दीपावली के दौरान मिट्टी के दिये खरीदें, जिससे स्थानीय कुम्हारों को रोजगार मिले। छत्तीसगढ़ में दिवाली, छठ, गुरूपर्व पर दो घंटे पटाखे फोड़े जा सकेंगे. इसके साथ ही ऑनलाइन पटाखों के बिक्री पर बैन लगा दिया है. सरकार ने ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा जारी आदेशों का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर । दीपावली एवं इससे जुड़े त्यौहार नज़दीक आता देख ज़िले के सभी एसडीएम सतर्क हो गए उन्होंने इसके लिए राजस्व अधिकारियों, नगर पालिका और खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों की एक टीम गठित कर इलाक़े के ज़्यादातर मिठाई,होटल और रेस्टोरेंट का ओचक निरीक्षण किया जा रहा है। साफ़-सफ़ाई नही पाए जाने या दूषित खाद्य-पदार्थ पाए जाने वाले प्रतिष्ठानो-दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई के अलावा नमूने जाँच के लिए जा रहे है। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने जिले के सभी एसडीएम और खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों को ऐसे प्रतिष्ठानों जहां मिलावटी मिठाईयाॅ एवं अन्य खाद्य…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर।नक्सल मुक्त बस्तर की कल्पना को साकार रूप देने के लिए क्षेत्र में लगातार सघन नक्सल विरोधी “माड़ बचाव” अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला नारायणपुर अन्तर्गत थाना सोनपुर के ग्राम गारपा क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन अभियानों के क्रियान्वयन एवं सोनपुर- ढोढरीबेड़ा-मसपुर-होरादी-गारपा से सितरम-मरोडा मार्गतक सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से नारायणपुर पुलिस डीआरजी, बस्तर फॉईटर एवं बीएसएफ 133 एवं 135वीं वाहिनी के द्वारा नक्सल प्रभावित माड़ क्षेत्र में मानसून के बाद नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैम्प ग्राम गारपा में स्थापित किया गया है। इस दाैरान नारायणपुर एसपीप्रभात कुमारके साथ एसडीएमवासु जैनगारपा गांव पंहुचकर ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों के साथ की मुलाकात कर ग्रामीणों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर । जिले के कोंटा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम आरसीगुड़ा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर 2 बाइकों की आमने-आमने से जाेरदार टक्कर हो गई है। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक निखिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 युवक गंभीर रूप से घायल हैं। इस मार्ग से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तेलंगाना रेफर कर दिया गया हैं, वहीं दूसरा घायल कोंटा के अस्पताल में ही भर्ती है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोंटा के फंदीगुड़ा निवासी युवक निखिल उम्र 24 वर्ष किसी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोरमी विकासखंड के ग्राम कारीडोंगरी में आज कौशल विकास पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं सरस्वती माता की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। नवा अंजोर कर्मा नृत्य दल ग्राम जाकड़बांधा द्वारा कर्मा नृत्य प्रतुत कर अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम श्री साव ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सायं-सायं विकास कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की…

