खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर।नक्सल मुक्त बस्तर की कल्पना को साकार रूप देने के लिए क्षेत्र में लगातार सघन नक्सल विरोधी “माड़ बचाव” अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला नारायणपुर अन्तर्गत थाना सोनपुर के ग्राम गारपा क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन अभियानों के क्रियान्वयन एवं सोनपुर- ढोढरीबेड़ा-मसपुर-होरादी-गारपा से सितरम-मरोडा मार्गतक सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से नारायणपुर पुलिस डीआरजी, बस्तर फॉईटर एवं बीएसएफ 133 एवं 135वीं वाहिनी के द्वारा नक्सल प्रभावित माड़ क्षेत्र में मानसून के बाद नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैम्प ग्राम गारपा में स्थापित किया गया है। इस दाैरान नारायणपुर एसपीप्रभात कुमारके साथ एसडीएमवासु जैनगारपा गांव पंहुचकर ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों के साथ की मुलाकात कर ग्रामीणों के समस्याओं को सुनने के बादजल्द निराकरण करने एवं उनके मांगों को शीघ्र पूरा करने काअश्वासन दिया है। गांव के स्कूल, ग्राम पंचायत भवन व अस्पताल भवन जो बहुत पूराने हो चुके है जिसे दुरुस्थ किये जाने का अश्वासन दिया गया। नारायणपुर एसपीप्रभात कुमार ने क्षेत्र के युवाओं को गलत विचारधारा में नही जाने तथा शासन/प्रशासन के विकास कार्यों में सहयोग करने के लिए कहा गया है।
एसपी प्रभात कुमार ने ग्रामीणाें काे बताया कि नक्सलवाद के प्रकोप से 30 साल से बंद पड़ी सोनपुर से छोटेबेठिया तक की सड़क जल्द ही पूरी कर ली जायेगी इसके बाद जिला मुख्यालय नारायणपुर से ग्राम गारपा तक प्रतिदिनयात्री बस चलेगी, इसके क्रियान्वयन के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्हाेने कहा कि नवीन कैम्प स्थापना से नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, मोबाईल नेटवर्क कनेक्टिविटी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओंका विस्तार हाेगा । ग्रामीणों को गायत्री मात्रा की भक्ति के वजह से नक्सलियों ने 20 से ज्यादा परिवार को ग्राम गारपा से भगाया था। गारपा में पुलिस कैम्प खुलने के बाद विस्थापित परिवारों में अपनेगांव में वापसी की उम्मीद जागी है, अब फिर से विस्थापित परिवार माता गायत्री मंदिर में पूजा पाठ कर सकेंगे। ग्राम गारपा में नवीन कैम्प स्थापित होने से सरकार की “नियद नेल्ला नार” योजना के अन्तर्गत केन्द्र एवं राज्य सरकार के सभी योजनाओं को प्राथमिकता में आस-पास के पांच गांव तक पहुंचाया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक नारायणपुरप्रभात कुमार, व्ही. के.गिरी कमाण्डेंट 133वीं वाहिनी बीएसएफ, अति. पुलिस अधीक्षक नारायणपुर रोबिनसन गुड़िया, एसडीएमवासु जैन, बीएसएफ 133 वीं एवं 135 वीं वाहिनी के अधिकारी समेत उप पुलिस अधीक्षकअरविंद किशोर खलखो, विनय कुमार, प्रशांत देवांगन, सोनू वर्मा रक्षित निरीक्षक नारायणपुर द्वारा स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर नारायणपुर डीआरजी, बस्तर फॉईटर एवं सुरक्षा बलों के मदद से ग्राम गारपा में नवीन जन सुविधा एवं सुरक्षा कैम्प की स्थापना किया गया है। नवीन कैम्प स्थापना में नारायणपुर डीआरजी, बस्तर फॉईटर एवं बीएसएफ 133 एवं 135वीं वाहिंनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

