खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नया बस स्टैंड स्थित सब्जी मार्केट (मावली मार्केट) में सिटी कोतवाली से महज 300 मीटर की दूरी पर अज्ञात हमलावरों ने बीती शनिवार रात काे एक बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मावली मार्केट शेड में रहने वाले बुजुर्ग की अज्ञात लोगों ने डंडों से पीटकर हत्या कर दी है। मृतक जंगल से लकड़ी लाकर यहां बेचा करता था। पुलिस को अंदेशा है कि उसके साथ नशाखोरी करने वाले साथियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया होगा। मृतक का नाम और पता पुलिस द्वारा पता किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि दिन ढलते ही इस इलाके में गंजेडियों और शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। डीएसपी तुलसी लेकाम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
Trending
- शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

