Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा नशे के विरूद्ध निजात अभियान के तहत रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभारी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 07.11.2024 को थाना टिकरापारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। बलरामपुर जिला मुख्यालय के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ओबरी गांव के कुएं में तैरती लाश मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बलरामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला। मृतका की पहचान ओबरी पंचायत के चंचला सिंह के रूप में हुई है, जो 6 नवंबर को अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। बताया जा रहा है कि चंचला सिंह 6 नवंबर को बिना बताए घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना बलरामपुर थाने में दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला संज्ञान…
कबीरधाम की अदिति कश्यप को राज्य अलंकरण पुरस्कार वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी सम्मान से किया गया सम्मानित अदिति कश्यप अद्वितीय पहल से महिला सशक्तिकरण की बनी मिसाल खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कबीरधाम जिले के कवर्धा विकासखंड के ग्राम पालीगुड़ा की रहने वाली महिला कृषक श्रीमती अदिति कश्यप को राज्य अलंकरण पुरस्कार वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें उनके उत्कृष्ट कृषि कार्यों और प्रेरणादायक उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया है। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर 24वी वर्षगांठ पर नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा श्रीमती…
सीयू के छात्र होंगे रोवर और छात्राएं होंगी रेंजर, स्काउट्स एवं गाइड्स से मान्यता खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (केन्द्रीय विश्वविद्यालय) नैक द्वारा ए++ ग्रेड प्राप्त विश्वविद्यालय को भारत स्काउट और गाइड के तहत रोवर और रेंजर इकाई स्थापित करने के लिए 5-वर्षीय संबद्धता की स्वीकृति प्राप्त हुई है। राज्य स्काउट्स एवं गाइड्स मुख्यालय रायपुर की ओर से विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति महोदय प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल को जिला आयुक्त नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय के समन्वयक डॉ. योगेश वैष्णव एवं सह-समन्वयक डॉ. मधुलिका सिंह हैं। कुलपति प्रोफेसर चक्रवाल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा…
कांग्रेस देश की राष्ट्रीयता की भावना पर वार कर रही है खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में फिर से आतंकवाद और अलगाववाद का काला दौर लाना चाहती है। जम्मू- कश्मीर विधानसभा में धारा 370 और 35A को फिर से लाने के नेशनल कांफ्रेंस के प्रस्ताव का समर्थन कर कांग्रेस ने देश को तोड़ने का कुचक्र फिर से चल दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि कल विधानसभा में जो भी कुछ हुआ, वह पाकिस्तान और देश विरोधी लोगों को खुश करने के लिए किया गया, जम्मू-कश्मीर की जनता को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के पुलिस अधीक्षक सुकमा द्वारा नाबालिक बालकों एवं महिला विरुद्ध प्रकरणों में गंभीरता पूवर्क त्वारित कार्यवाही निराकरण करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी तोंगपाल रजत नाग, के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पुसपाल अमोल खलखो के नेतृत्व में थाना के विशेष पुलिस टीम गाठित कर नाबालिक बालिका के साथ प्रेम प्रसंग कर शादी का झांसा देकर दुर्ष्कम कर गर्भवती करने वाले फरार आरोपी बलराम नागेष उर्फ बोला पिता स्व. कमलसिंह नागेष उम्र-33 वर्ष, निवासी गुम्मा ठोठापारा, थाना पुसपाल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले की सिटी काेतवाली पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 6 आरोपियों 1. संजय सिंह पिता रणधीर सिंह निवासी काेंड़ागांव 2. दिनेश लहरे पिता स्व. घासीराम लहरे निवासी जगदलपुर 3. राजु कुमार रोटे पिता एलअप्पा निवासी छोटे तोकापाल थाना परपा जिला बस्तर 4. वेदांत चौरसिया पिता स्व. बिरेन्द्र चौरसिया निवासी भिलाई 5. बलजीत सिंह पिता स्व. गोपाल सिंह निवासी भिलाई 6. विष्णु दास पिता धनीदास मानिकपुरी निवासी धमतरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 99 हजार रुपए की अवैध शराब, 2 कार व एक स्कूटी जब्त किया गया है। गिरफ्तार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस ने शहर में बेहतर व सुचारू रूप से कानून व्यवस्था संचालित करने के लिए व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु बस्तर आईजी पी.सुंदरराज से मुलाकात कर चर्चा उपरांत ज्ञापन साैंपा है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि छत्तीसगढ़ बस्तर हमेशा शांति का टापू रहा है, लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ सहित बस्तर असमंजस की स्थिति निर्मित हो गई है। मसीह समाज द्वारा जगदलपुर में होने वाले आयोजन को लेकर आज शहर की स्थिति तनावपूर्ण है। जिला प्रशासन की एकतरफा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के दरभा ब्लाक के ग्राम नेगानार में संभागीय कलार समाज (जुगानी) के द्वारा सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव हुए शामिल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ग्राम नेगानार में आयोजित जय सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती के पूजा अर्चना में शामिल होकर बस्तर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना करते संभागीय कलार समाज जुगानी को जयंती की शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित किया। किरण देव ने कहा कि समाज ने जो भी मांग रखा है, उसे जल्द पूरा किया जाएगा। इस दौरान रामाश्रय…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। खरीफ फसल 2024-25 में किसानों द्वारा लगाए धान फसल की वास्तविक गिरदावरी संबंधित पटवारियों के माध्यम से किया। अब छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में अधिकारियों द्वारा गिरदावरी सत्यापन का कार्य सक्रियता से किया जा रहा है। आज कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बेमेतरा जिले के विकासखंड बेरला के ग्राम आनंदगांव में किसान सुखू एवं अन्न के खेत में लगायी गयी धान फसल का गिरदावरी का सत्यापन किया। उन्होंने कहा कि गिरदावरी कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए ही गिरदावरी सत्यापन किया जा रहा है। इसके बाद राज्य से आने वाले अधिकारियों द्वारा भी द्वारा गिरदावरी के…

