खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस ने शहर में बेहतर व सुचारू रूप से कानून व्यवस्था संचालित करने के लिए व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु बस्तर आईजी पी.सुंदरराज से मुलाकात कर चर्चा उपरांत ज्ञापन साैंपा है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि छत्तीसगढ़ बस्तर हमेशा शांति का टापू रहा है, लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ सहित बस्तर असमंजस की स्थिति निर्मित हो गई है। मसीह समाज द्वारा जगदलपुर में होने वाले आयोजन को लेकर आज शहर की स्थिति तनावपूर्ण है। जिला प्रशासन की एकतरफा कार्यवाही व भाजपा नेताओं की पक्षपात पूर्ण रवैया को दर्शाता है। हमारी मांग है कि प्रत्येक समाज को उनके होने आयोजन में जिला प्रशासन को नियमपूर्वक संचालित कराना चाहिए जो कि जिला प्रशासन की महंती जिम्मेदारी है। इस मामले को लेकर जिला प्रशासन को पूर्व में हस्तक्षेप किया जाना था, परंतु जिला प्रशासन द्वारा एक दिन पूर्व इस आयोजन को निरस्त करना जिला प्रशासन की विफलता है।
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि बस्तर जिला प्रशासन की नाकामी की वजह से आज जगदलपुर में तनाव की स्थिति निर्मित हुई हैं। आख़िर में यह हिमाक़त करने की ताक़त जनप्रतिनिधियों के निष्क्रियता और पक्षपात की रणनीति के कारण हुई है। जिला प्रशासन एकतरफ़ा कार्रवाई कर समाज की भावनाओं का आहत करने पर तुला हुआ है। विदित हों कि पाल दिनकरण के आगमन पर मसीही समाज तैयारी ज़ोर शोर से कर रहा है, वहीं उसके विरोध में बजरंग दल खड़ा होता है। परंतु जिला प्रशासन ने दोनों पक्षों को बैठाकर कोई रास्ता नहीं निकाला, जिसके चलते आज मसीही समाज और बजरंग दल आमने सामने आ चुके हैं। जिससे शहर का माहौल पूरी तरह से ख़राब हों रहा हैं जिसका भविष्य में भी प्रभाव ठीक नहीं होगा। जिला प्रशासन इस स्थिति को और बिगाड़ने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। जिला प्रशासन को अपनी गलतियों पर माफ़ी मांगकर तत्काल इसे सुधार करने का प्रयास करना चाहिए।
उनहाेने कहा कि मसीह समाज द्वारा पूर्व में धरमपुरा ग्राउंड की अनुमति दी गई, जिसे रद्द कर दिया गया। जिसके पश्चात मसीह समाज ने अपने आयोजन हेतु चर्च सामाजिक ग्राउंड में तैयारियां की बावजूद इसके जिला प्रशासन द्वारा अनुमति निरस्त कर दिया गया, जो कि बेहद निंदनीय व अफसोसजनक है। क्या समाज अपने खुद के आयोजन भी नहीं कर सकता? जिला प्रशासन का यह रवैया बिल्कुल गलत है। जिला प्रशासन को कानून हांथ में लेने वाले पर बेशक कार्यवाही करना चाहिए, किसी भी समाज के व्यक्ति को कानून हाथ में लेने का अधिकार बिल्कुल भी नही है। और ऐसे कृत्य करने वालों पर जिला प्रशासन को कठोर कार्यवाही करनी चाहिए। जिला प्रशासन को आपसी समन्वय बनाकर बेहतर कार्य करना चाहिए,जिससे समाज और प्रशासन में आपसी सामंजस्य बना रहे।
जगदलपुर शहर में बौद्ध समाज, मुस्लिम, सिख, सतनाम,जैनी समाज सहित अन्य समाज अपने विधि विधान अनुरूप अपने स्तर पर आयोजन करते हैं,एकता और सद्भावना के साथ त्यौहार मनाए जाते है, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन व सरकार की होती है। परंतु जनप्रतिनिधियों के निष्क्रियता और पक्षपात की रणनीति के कारण जिला प्रशासन द्वारा किए गए एक तरफा कार्यवाही से आज शहर में धार्मिक भेदभाव बढ़ रहा है, जो कि जनहित और शहर के एकता व सद्भावना के विपरीत है। मैं सभी समाज प्रमुखों से अपील करता हूं कि आप सभी आगे आये और शहर के शांत प्रिय और स्वच्छ माहौल को फिर से वापस लाने में अपनी महती भूमिका निभाये।
पूर्व महापौर जतिन जायसवाल ने कहा छत्तीसगढ़ हमेशा से शांतिप्रिय राज्य रहा है यहां हर समाज अपने विधि विधान के साथ एकता, अखंडता व सामाजिक सौहार्दपूर्ण तरीके से अपने त्यौहार मनाते है किंतु भाजपा की महज 10 महीनों की सरकार से आज प्रत्येक समाज, वर्ग परेशान व आहत है मसीह समाज के आयोजन में जिला प्रशासन की निष्क्रियता उजागर हुई है जो कि भाजपा सरकार की सबसे बड़ी विफलता है। इस सरकार से कानून व्यवस्था नही संभल रही है, जनता को सुरक्षा देने में यह सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हो चुकी है,आने वाले समय में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब जरूर देगी।
इस दाैरान पूर्व महापौर जतिन जायसवाल,जितेंद्र अहुलवालिया, प्रशांत जैन,महामंत्री ज़ाहिद हुसैन,पार्षद विक्रम सिंह डांगी, लता निषाद,कोमल सेना, सुषमा सुता,आभास महंती,शुभम यदु, ललिता राव,बलदेव साहू,दयाराम नाग आदि मौजूद रहे।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

