खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले की सिटी काेतवाली पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 6 आरोपियों 1. संजय सिंह पिता रणधीर सिंह निवासी काेंड़ागांव 2. दिनेश लहरे पिता स्व. घासीराम लहरे निवासी जगदलपुर 3. राजु कुमार रोटे पिता एलअप्पा निवासी छोटे तोकापाल थाना परपा जिला बस्तर 4. वेदांत चौरसिया पिता स्व. बिरेन्द्र चौरसिया निवासी भिलाई 5. बलजीत सिंह पिता स्व. गोपाल सिंह निवासी भिलाई 6. विष्णु दास पिता धनीदास मानिकपुरी निवासी धमतरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 99 हजार रुपए की अवैध शराब, 2 कार व एक स्कूटी जब्त किया गया है। गिरफ्तार सभी आराेपियाें के विरूद्ध कार्यवाही उपरांत आज शुक्रवार काे न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अन्तराज्यीय शराब तस्करी की मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि एक सफेद कलर का स्कूटी में एक व्यक्ति पायलेटिंग करते हुए काले कलर रेनाल्ट किंजर कार व काले कलर का बोलेनो कार के आगे आगे चल रहा है जिसमें अवैध शराब रखकर रायपुर से जगदलपुर की ओर से आ रहा है। जिस पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केडी पटेल के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोण्डागांव के पर्यवेक्षण एवं उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल सतीश भार्गव के नेतृत्व में थाना कोण्डागांव एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल संदिग्ध वाहन की धरपकड़ हेतु नारायणपुर तिराहा मेन रोड में नाकाबंदी की। संदिग्ध कार व स्कूटी को रोककर पूछताछ करने पर उनके द्वारा शराब तस्करी करना पाया गया। वाहनों की तलाशी के दौरान बोलेनो कार में 26 बक्सा में शराब रखा हुआ तथा रेनाल्ट किंजर कार में 26 पेटी अग्रेजी शराब बरामद हुआ हुआ तथा स्कूटी की डिक्की से 1 लाख रूपये नगद जब्त किया गया। उक्त शराब के संबंध में आरोपीगण से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि शराब को बिक्री के लिए रायपुर से जगदलपुर ले जा रहे थे। जिसे कोण्डागांव पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल जुमला 15,27,500 की सम्पत्ति व 6 विभिन्न कम्पनियों के मोबाईल जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना कोण्डागांव में 34(2) आब. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

