Author: admin

शनि 15 नवंबर 2024 को मार्गी होने जा रहे हैं। शनि की सीधी चाल उन राशियों के जीवन में खुशियां लेकर आ रही है जो अभी साढ़ेसाती से पीड़ित हैं। इन्हें धन, सुख, नौकरी में लाभ होगा। शनि मार्गी 15 नवंबर 2024 को शाम 05 बजकर 9 मिनट पर कुंभ राशि में मार्गी होंगे। शनि नवग्रह में सबसे धीमी चाल चलने वाले ग्रह हैं। ये करीब ढाई साल तक एक ही राशि में रहते हैं। कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। शनि के मार्गी होने पर इन राशि वालों को कार्य में बड़ी सफलता मिलेगी। आर्थिक…

Read More

नई दिल्ली। 1 नवंबर को सिनेमाघरों में दो अलग-अलग जॉनर की फिल्में रिलीज हुई थीं एक अजय देवगन की एक्शन थ्रिलर सिंघम अगेन थी तो दूसरी कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 थी। दोनों ही फिल्मों ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था और बंपर ओपनिंग की थी। हालांकि वीकडेज में दोनों ही फिल्मों की कमाई में गिरावट देखी गई। फिलहाल सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 को सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा हो चुका है। चलिए यहां जानते हैं 8वें दिन दोनों मे से किसका पलड़ा भारी रहा है।रोहित शेट्टी की कॉप…

Read More

संजू सैमसन ने शतक लगाकर रचा इतिहास नई दिल्ली। भारत ने पहले टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 61 रनों से हरा दिया है। डरबन में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए स्कोरबोर्ड पर 202 का स्कोर लगाया था, वहीं जवाब में मेजबान दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 141 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम की जीत में संजू सैमसन के शतक, रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी ने सबसे महत्वपूर्ण किरदार निभाया। सैमसन ने 107 रन बनाए, वहीं बिश्नोई और चक्रवर्ती ने तीन-तीन विकेट झटके।टॉस हारने के बाद भारतीय टीम को…

Read More

सेहत प्यारी है तो आज ही से दें इन पर ध्यान नई दिल्ली। लिवर आपकी सेहत की छननी है। जो आपके द्वारा खाई या पी गई हर चीज को छानकर उसके पोषक तत्वों को आपके शरीर में पहुंचाता है। यही पोषक तत्व शरीर के तमाम अंगों को काम करने की ऊर्जा देते हैं। हालांकि इस काम में लिवर काफी अधिक थक जाता है। मगर कुछ अच्छी आदतें आपके लिवर को फिर से रिपेयर कर देती हैं और वे हर दिन उसी मेहनत से दोबारा काम करने के लिए तैयार हो जाता है। मगर कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जो आपके…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। बीजापुर जिले के रेखापल्ली में जवानों ने मुठभेड़ में 03 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है, जवानों ने मृत माओवादियों के शव भी बरामद किये है, वहीं नक्सलियों के कब्जे से 01 नग स्नाइपर SLR Rifle , 01 नग Sniper Weapon, 01 नग 12 Bore Rifle , 02 नग भरमार रायफल सहित अन्य आर्म्स एम्युनेशन भी बरामद हुआ है।DRG/STF/CoBRA/CRPF का संयुक्त टीम जिला बीजापुर के उसूर-बासागुड़ा-पामेड़-तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर सर्चिंग अभियान पर रवाना हुई थी। अभियान में सर्चिंग के दौरान आज करीबन सुबह 11 बजे से लगातार रेखापल्ली- कोमठपल्ली के जंगलों-पहाड़ी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए प्री बोर्ड परीक्षाएं जनवरी महीने के अंत में आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षा पूरी पाठ्यक्रम को कवर करते हुए होगी, ताकि छात्र अपनी तैयारी को मजबूती से अंजाम दे सकें। शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि सभी स्कूल 10 जनवरी तक अपना पाठ्यक्रम पूरा कर लें, ताकि छात्रों को प्री बोर्ड परीक्षा में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज से प्रचार अभियान में जुटेंगे। वे आज रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने इस उपचुनाव में आकाश शर्मा को प्रत्याशी बनाया है, और भूपेश बघेल उनके पक्ष में प्रचार करेंगे। भूपेश बघेल की पहली सभा बाजार चौक और चंगोराभाठा में होगी, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने जनजातीय कल्याण को ध्यान में रखते हुए “छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद” का गठन किया है। इस परिषद का नेतृत्व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे, जो इसके अध्यक्ष होंगे। वहीं छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति-जनजाति मंत्री रामविचार नेताम इस परिषद के उपाध्यक्ष होंगे। इसके अलावा, वन मंत्री केदार कश्यप समेत 13 विधायकों को भी परिषद का सदस्य बनाया गया है। आदिम जाति कल्याण विभाग ने परिषद के गठन के संबंध में अधिसूचना जारी की है।  

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज से विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए झारखंड जाएंगे। वे रांची से सिमडेगा और मझगांव विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का रांची के लिए प्रस्थान सुबह 9:40 बजे होगा।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति डॉ. राजेंद्र नगर द्वारा 10 नवंबर को जगद्धात्री पूजा का भव्य आयोजन मंदिर परिसर में किया जा रहा है। कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन आंवला नवमी के साथ ही जगद्धात्री पूजा का महा पर्व शुरू होता हैं। त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति डॉ. राजेंद्र नगर के सचिव विवेक बर्धन ने बताया कि 10 नवंबर को सुबह से पूजा प्रारंभ होगी। पुष्पांजलि, भोग आरती के पश्चात भोग वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पूजा के दौरान समिति के समस्त पदाधिकरीगण, सदस्य एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहेंगे।

Read More