Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन मे जिला प्रशासन द्वारा सरकारी स्कूलों में न्योता भोज कराने की पहल कई जगहों पर देखी जा रही है। इसका उद्देश्य स्थानीय समुदाय के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की सहभागिता बढ़ाना और सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान आकर्षित करना है। इसी क्रम मे आज न्यौता भोज का आयोजन शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरवाबांधा में कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग के सी एस शिवहरे एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय सिरवाबांधा में सहायक संचालक डी एस सिरदार द्वारा किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक नरेंद्र वर्मा, बीईओ अरुण खरे, बीआरसीसी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के थाना भेजी क्षेत्रांतर्गत एलारमड़गू, पालोड़ी और पोटकपल्ली से सुकमा डीआरजी एवं सीआरपीएफ का बल नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर भंडारपदर की ओर गस्त सर्चिंग हेतु रवाना हुई थी। अभियान के दौरान आज शुक्रवार प्रातः लगभग 9 बजे से भंडारपदर (थाना से लगभग 8 किमी दक्षिण दिशा के पास नागाराम के जंगल में डीआरजी सुकमा पुलिस पार्टी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। सर्चिंग में अब तक 3 महिला नक्सली सहित कुल 10 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए l इसओ साथ ही इंसास, एके-47, एसएलआर समेत कई हथियार एवं अन्य सामग्री बरामद किये…

Read More

मोदी सरकार अडानी के भ्रष्टाचार की रक्षक खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। घूस मामले में केन्द्र सरकार अडानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उससे पूछताछ करे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार अडानी के भ्रष्टाचार की रक्षक है। लीडर ऑफ ऑपोजिसन राहुल गांधी जी ने कल प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से मामला उठाया कि अडानी के खिलाफ अमेरिका में अमेरिका के न्यायालय में अपराध दर्ज और गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है, निश्चित रूप से यह बेहद चिंताजनक है। सोलर एनर्जी के नाम से अमेरिका की एक कंपनी से उन्होंने समझौता किए और साथ ही वहां के कई नामी-गिनामी…

Read More

गुड गवर्नेंस रीजनल कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री साय ने की घोषणा छत्तीसगढ़ के मूलनिवासी छात्रों के लिए पब्लिक पॉलिसी एण्ड गवर्नेस में मास्टर पाठ्यक्रम होगा शुरू खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर में ‘‘गुड गवर्नेंस‘‘ विषय पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए प्रदेश में ‘‘मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस फेलो योजना’’ शुरू करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार आईआईएम रायपुर के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के मूलनिवासी छात्रों के लिए पब्लिक पॉलिसी एण्ड गवर्नेस में मास्टर पाठ्यक्रम शुरू करेगी। इसके लिए छात्रों का चयन कैट…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दुर्ग सेंट्रल जेल में बंद लूट के आरोपी की रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। भिलाई के कैदी पिंटू के साथ पुलिस ने थाने में मारपीट की। यह आरोप लगाकार परिजनों ने मेकाहारा में हंगामा कर पुलिस के ऊपर उचित कार्यवाही कर मुआवजा की मांग भी की। पुलिस की कैद में मौत के मामले में अब पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।बता दें कि छत्‍तीसगढ़ में पिछली तीन महीने में 2 लोगों की जेल में मौत हो गई है। मालूम हो कि दो दिन पहले लूट के आरोप दुर्ग सेंट्रल जेल में बंद…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जनसंपर्क संचालनालय द्वारा अधिमान्य मीडिया प्रतिनिधियों के अधिमान्यता परिचय पत्र नवीनीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। अधिमान्यता नवीनीकरण हेतु 15 दिसम्बर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। अधिमान्यता नवीनीकरण हेतु जनसंपर्क संचालनालय की वेबसाइट www.dprcg.gov.in एवं https://jansampark.cg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी अपने नवीनतम पासपोर्ट फोटो के साथ संबंधित जिला जनसंपर्क कार्यालय में जमा करना होगा। अधिमान्य पत्रकार अधिमान्यता परिचय पत्र की वैधता अवधि जारी परिचय पत्र के पीछे अंकित वैधता तिथि से ज्ञात कर सकते हैं।

Read More

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय क्रिकेट टीम को पहले टेस्ट मैच में 150 रन पर ढेर कर दिया है. भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी लेकिन उसने महज 73 रन के भीतर 6 विकेट गंवा दिए. उस वक्त लग रहा था कि भारत 100 के भीतर सिमट सकता है. ऋषभ पंत (37) और नीतीश कुमार रेड्डी (41) ने टीम को किसी तरह संभाला और 121 रन तक ले गए. इस स्कोर पर पंत के आउट होने के बाद भारत ने बाकी विकेट जल्दी-जल्दी गंवा दिए. डेब्यू टेस्ट खेल रहे नीतीश रेड्डी आउट होने वाले आखिरी बैटर रहे. वे…

Read More

नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हेल्दी रहना एक चैलेंज बन गया है, लेकिन ABC जूस आपकी हेल्थ के लिए गेम चेंजर हो सकता है। ये खास जूस, जो सेब, चुकंदर और गाजर के मिक्स से बनता है, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और विटामिन्स से भरपूर है। इसके साथ ही इसमें फोलेट, नियासिन, जिंक, कॉपर, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, आयरन और कैल्शियम जैसे मिनरल्स भी होते हैं।न्यूट्रिशनिस्ट केका मोंडल के मुताबिक, ABC जूस शरीर में पानी और मिनरल्स की कमी को पूरा करता है। ये न सिर्फ हेल्थ को बूस्ट करता है बल्कि टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालता है। एबीसी जूस…

Read More

khabarworld24.com – अपने बिज़नेस को सरकार के पास कैसे रजिस्टर करें: भारत में बिज़नेस को सरकार के पास रजिस्टर करने के लिए कुछ प्रमुख प्रक्रियाओं का पालन करना पड़ता है। यहां स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया दी गई है: 1. बिज़नेस स्ट्रक्चर चुनें बिज़नेस शुरू करने से पहले, आपको यह तय करना होगा कि आप कौन सा बिज़नेस स्ट्रक्चर चुनना चाहते हैं: प्राइवेट लिमिटेड कंपनी (Pvt Ltd) सिंगल ओनरशिप (Proprietorship) लिमिटेड लाइबिलिटी पार्टनरशिप (LLP) पार्टनरशिप फर्म 2. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रत्येक बिज़नेस स्ट्रक्चर के लिए अलग-अलग रजिस्ट्रेशन प्रक्रियाएं हैं: प्राइवेट लिमिटेड कंपनी: मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स (MCA) की वेबसाइट पर जाकर कंपनी रजिस्ट्रेशन के लिए…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य शासन ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखंड तिल्दा की कोल्हान नाले पर सुंगेरा एनीकट के निर्माण के लिए नौ करोड़ चार लाख 14 हजार रूपये स्वीकृत किये हैं। योजना के कोर्यों के निर्माण हो जाने पर क्षेत्रीय किसानों को निस्तारी, पेयजल, भू-जल संवर्धन आवागमन एवं कृषकों को निजी पम्प के माध्यम से करीब 80 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को एनीकट का निर्माण कराने प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।

Read More