Author: admin

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने उत्कृष्टता प्रमाण पत्र हासिल करने वाले अस्पतालों के डॉक्टरों और अन्य मेडिकल स्टॉफ को दी बधाई खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने वाले राज्य के पांच आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र व एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS – National Quality Assurance Standard) प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने नवम्बर माह में ही  इन छः स्वास्थ्य केंद्रों  का निरीक्षण कर मरीजों के लिए उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता का परीक्षण किया था। टीम ने इस संबंध…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के कांकेर थाना क्षेत्र अंर्तगत आईसीआईसीआई बैंक के सामने वन्य प्राणी भालू ने अचानक एक व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिसका सीसीटीव्ही फुटेज सामने आया है। बताया जा रहा है कि हमले में युवक बाल-बाल बच गया, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल है। आज गुरूवार काे साेसल मीडिया में वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सड़क से करीब 10 मीटर की दूरी पर एक युवक खड़ा है। पीछे से भालू तेजी से दौड़ते हुए आता है। अचानक झपट्टा मारता है, लेकिन वह युवक को घायल नहीं कर पाता। युवक के आवाज करते ही…

Read More

कोटवारों को शाल, श्रीफल, गमछा व प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिला एवं पुलिस प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करने वाले कोटवारों को सम्मानित करने और स्थानीय प्रशासन में उनकी भूमिका को रेखांकित करने जिला मुख्यालय स्थित सतनाम भवन में ‘‘मोर पहचान, मोर सम्मान’’ थीम पर कोटवार सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर के गॉवों से आए कोटवारों ने भाग लिया। सम्मेलन का शुभारंभ सरस्वती माता की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान कोटवारों को शाल, श्रीफल, गमछा और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित…

Read More

आवास हितग्राहियों का सम्मेलन, उन्मुखीकरण एवं गृह प्रवेश का जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन आवास सप्ताह के दौरान जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत शुक्रवार को जिला स्तरीय आवास हितग्राहियों का सम्मेलन, उन्मुखीकरण एवं गृह प्रवेश कार्यक्रम बम्हनीडीह जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पोड़ीशंकर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जांजगीर चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं अतिथियों ने हितग्राहियों को आवास की चाबी और नए आवास के स्वीकृत पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम के पश्चात सांसद एवं अतिथियों ने हितग्राही श्रीमती श्याम बाई साहू के घर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के चारामा थाना में प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया की 17 नवंबर को नाबालिग पुत्री घर से बिना बताये कहीं चली गयी है। परिजनों से पूछ-ताछ करने पर कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला फुसलाकर ले गया होगा। मामला नाबालिग बालिका से संबधित होने से मामले की गंभीरता के देखते हुए चारामा थाना प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में नाबालिग अपहृता एवं अज्ञात आरोपी का पता तलाश के दौरान मुखबिर से अपहृत बालिका ग्राम लटियारा बेलर थाना सिहावा जिला धमतरी में होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम रवाना होकर अपहृता…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के बस्तर जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी के नेतृत्व में मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में ब्यूरो ऑफ़ सिविल एविएशन सिक्योरिटी मे छत्तीसगढ़ पुलिस की पहली महिला सर्टिफाइड स्कैनर विजेंद्री ठाकुर को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। मिनिस्ट्री ऑफ़ सिविल एविएशन पूरे भारत वर्ष में जितने भी एयरलाइंस एयरपोर्ट एविएशन सेक्टर होते हैं पूरे भारतवर्ष में 50 लोगों का नाम चयन किया गया था, भारत वर्ष के सभी एयरपोर्ट से नाम मांगा गया था, जो भी अच्छा काम कर रहा है, उसका चयन किया गया। जगदलपुर एयरपोर्ट से अधिकारियों ने विजेंद्री…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के सर्व आदिवासी समाज के गीदम ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र वेट्टी ने आगामी पंचायत चुनाव काे देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एक पत्र के माध्यम से कहा है कि दंतेवाड़ा एक अनुसूचित क्षेत्र है। यहां आदिवासी महिला से गैर आदिवासी पुरुष विवाह कर लेता है, फिर चुनाव में खड़ा करवाकर गैर आदिवासी लोग उसमें कब्जा जमा लेते हैं, यह सरासर गलत है, इस पर रोक लगाई जाए। जितेंद्र वेट्टी के पत्र में लिखा है कि यहां आदिवासी महिला से गैर आदिवासी विवाह करने के बाद आदिवासी आरक्षण वाली सीट से चुनाव लड़ता है। जितेंद्र वेट्टी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। जिले में पुलिस व्यवस्था में कसावट लाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने दो थाना प्रभारियों का तबादला किया है। बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल ने अपने आदेश में के बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक चंदन सिंह को राजपुर स्थानांतरण किया है, वहीं राजपुर के थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह को बसंतपुर थाना प्रभारी के रूप में पद स्थापना दी गई है।

Read More

khabarworld24.com – प्रधानमंत्री सूर्य सोलर योजना का उद्देश्य लोगों को सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली प्रदान करके उनके बिजली बिल को शून्य (जीरो) करना है। इस योजना के तहत, सरकार सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी प्रदान करती है, जिससे घरेलू उपभोक्ता और किसान बिना किसी अतिरिक्त खर्च के स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा का उपयोग कर सकते हैं। योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि एक बार सोलर पैनल स्थापित हो जाने के बाद, बिजली बिल में भारी कमी आती है, और अधिक बिजली उत्पन्न होने पर उसे बिजली ग्रिड को बेचा भी जा सकता है, जिससे आय का…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की मुलाकात हुई। दरअसल सुशासन के माध्यम से लोगों को सशक्त बनाकर प्रधानमंत्री के सुशासन के दृष्टिकोण को लागू करने के उद्देश्य से प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से 21 से 22 नवम्बर, अटल नगर, नवा रायपुर में सुशासन पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन के समापन सत्र को केन्द्रीय राज्यमंत्री (कार्मिक) डॉ. जितेन्द्र सिंह संबोधित करेंगे। वे पीएमओ में राज्य मंत्री हैं।

Read More