Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा से पहले चरण से बनाए बढ़त को बरकरार रखे हुए हैं। पांचवें चरण की मतगणना तक भाजपा प्रत्याशी ने 8 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से बढ़त बना चुके हैं।पांच चरण की गणना में बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी ने 18578 मत हासिल किए हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा 10213 मत मिले हैं। इस तरह से भाजपा प्रत्याशी 8365 मतों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं।दक्षिण विधानसभा राउंड वार अपडेटपहला राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 3583, आकाश शर्मा कांग्रेस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशन पर 14 दिसंबर 2024 को सभी मामलों पर नेशनल लोक अदालत का आयोजन वर्चुअल एवं फिजिकल माध्यम से जिला मुख्यालय रायगढ़ सहित तहसील न्यायालय सारंगढ़, घरघोड़ा, धरमजयगढ़, खरसिया, बिलाईगढ़ एवं भटगांव में किया जा रहा है। जिसमें न्यायालयों में लम्बित राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, श्रम सम्बन्धी मामले, चेक बाउन्स के मामले, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा एवं व्यवहार प्रकृृति के मामलों के अलावा पानी एवं विद्युत बकाया तथा बैंक रिकव्हरी के प्रीलिटिगेशन वाद राजीनामा हेतु रखे जायेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा धारा 188 भा.द.सं. एवं…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की आगामी बोर्ड परीक्षाओं का समय सारिणी जारी कर दिया है। इस बार प्रदेशभर से एक लाख से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू होंगी, और परीक्षा का पूरा शेड्यूल अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध है, जहां छात्र इसे देख और डाउनलोड कर सकते हैं। समय सारिणी के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी को अंग्रेजी विषय से शुरू होगी। इसके बाद, 20 फरवरी को विज्ञान, 25 फरवरी को सामाजिक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के लिए सेजबहार स्थित शासकीय प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में मतों की गणना की जा रही है। सुबह आठ बजे डाक मत पत्रों की गणना से शुरू हुई प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन ने वीडियो जारी किया है। रायपुर के सेजबहार स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में काउंटिंग हो रही है। 19 राउंड में यहां वोटों की गिनती होनी है। दोपहर 2 बजे तक रिजल्ट की तस्वीर साफ हो सकती है। यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी के सुनील सोनी और कांग्रेस के आकाश शर्मा के बीच है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई, इसके…

Read More

  *राजधानी रायपुर में दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर में ‘‘गुड गवर्नेंस‘‘ विषय पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए प्रदेश में ‘‘मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस फेलो योजना’’ शुरू करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार आईआईएम रायपुर के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के मूलनिवासी छात्रों के लिए पब्लिक पॉलिसी एण्ड गवर्नेस में मास्टर पाठ्यक्रम शुरू करेगी। इसके लिए छात्रों का चयन कैट के माध्यम से किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस योजना में आईआईएम…

Read More

 खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम बेमेतरा से रायपुर लौटते वक्त सड़क हादसे में घायल हो गए हैं. उनके साथ मौजूद अन्य भी घायल हुए हैं. सभी को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर लाया जा रहा है. यह हादसा रायपुर-बेमेतरा मार्ग पर जेवरा गांव के पास हुआ हैl बताया जा रहा कि मंत्री की गाड़ी की भिड़ंत पिकअप वाहन से हो गई. मंत्री की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं. मंत्री रामविचार नेताम समेत सभी घायलों को राजधानी के रामकृष्ण हॉस्पिटल लाया जा रहा है l

Read More

पॉयलेट प्रोजेक्ट के तहत 10,243 ग्राम का जियो रिफ्रेसिंग सर्वेक्षण नक्शा तैयार सभी कृषकों को मिलेगा कृषि भूमि पहचान पत्र खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए डिजिटल कृषि को बढ़ावा देने के लिए एग्रीस्टेक परियोजना संचालित की जा रही है। इसके तहत ग्राम का जियो रिफ्रेसिंग सर्वेक्षण नक्शा, राजस्व संबंधित अधिकार अभिलेख और डिजिटल फसल सर्वेक्षण का काम किया जा रहा है। पॉयलेट प्रोजेक्ट के तहत 20 जिलों में जियो रिफ्रेसिंग तकनीक से सर्वे कर नक्शा तैयार करने का काम चल रहा है। अब तक 10…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर ओलंपिक 2024 में युवा वर्ग, ग्रामीणों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने भी स्पर्धा में उत्साहपूर्वक भाग लिया, ग्रामीण महिलाओं ने तो पारम्परिक खेल विधा में पूरा दमखम दिखाई और पहला एवं दूसरा स्थान हासिल किया। बस्तर ओलम्पिक के जिला स्तरीय आयोजन के तीरंदाजी विधा अंतर्गत ओपन वर्ग में 50 मीटर स्पर्धा के तहत लोहण्डीगुड़ा की कारी कश्यप ने प्रथम, दरभा की हेमबत्ती कश्यप ने द्वितीय तथा बास्तानार की जगोबाई ने तृतीय स्थान हासिल कर बाजी मारी। वहीं ओपन वर्ग के 30 मीटर स्पर्धा में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना बोधघाट में पीड़िता अपने पति के साथ आज उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गुरूवार रात्री में अपना हॉटल बंद करके अपने पति के साथ बाईक से वापस अपने घर आ रही थी, तभी आड़ावाल के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के पास आरोपियों द्वारा रास्ता रोककर पीड़िता की बांह पकड़ कर अपने तरफ खींचने लगे पीड़िता के पति के द्वारा मना करने से अश्लील गाली गुप्तार कर मारपीट किये है। सूचना पर घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर कार्यवाही…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग, जिला बेमेतरा द्वारा राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत पुरुष नसबंदी पखवाड़ा 2024-25 का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत आज, शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और ने हरी झंडी दिखाकर जनजागरूकता हेतु सारथी रथ को रवाना किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक (NHM), डीपीएचएन, और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।पखवाड़ा का उद्देश्य-पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के माध्यम से परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने और इससे जुड़े मिथकों को दूर करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस वर्ष का स्लोगन है:“आज…

Read More