खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के बस्तर जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी के नेतृत्व में मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में ब्यूरो ऑफ़ सिविल एविएशन सिक्योरिटी मे छत्तीसगढ़ पुलिस की पहली महिला सर्टिफाइड स्कैनर विजेंद्री ठाकुर को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। मिनिस्ट्री ऑफ़ सिविल एविएशन पूरे भारत वर्ष में जितने भी एयरलाइंस एयरपोर्ट एविएशन सेक्टर होते हैं पूरे भारतवर्ष में 50 लोगों का नाम चयन किया गया था, भारत वर्ष के सभी एयरपोर्ट से नाम मांगा गया था, जो भी अच्छा काम कर रहा है, उसका चयन किया गया।
जगदलपुर एयरपोर्ट से अधिकारियों ने विजेंद्री ठाकुर का नाम भेजा गया था, 50 लोगों में मिनिस्ट्री आफ सिविल एविएशन द्वारा इनका भी नाम चयन किया गया। प्रेसिडेंट विथ द पीपल प्रोग्राम में 4 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा विजेंद्री ठाकुर का सम्मान किया गया। राष्ट्रपति ने कहां छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से भी बिटिया का चयन हुआ है, उन्हें मै बधाई देती हूं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने भी विजेंद्री जी को बधाई दी।
इस दाैरान सम्मान करने वालों में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी, महापौर सफीरा साहू, योगेंद्र पांडे, संजय पांडे, वेद प्रकाश पांडे, रजनीश पाणिग्रही, बृजेश सिंह भदौरिया, सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, अविनाश श्रीवास्तव सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

