खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के थाना भेजी क्षेत्रांतर्गत एलारमड़गू, पालोड़ी और पोटकपल्ली से सुकमा डीआरजी एवं सीआरपीएफ का बल नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर भंडारपदर की ओर गस्त सर्चिंग हेतु रवाना हुई थी। अभियान के दौरान आज शुक्रवार प्रातः लगभग 9 बजे से भंडारपदर (थाना से लगभग 8 किमी दक्षिण दिशा के पास नागाराम के जंगल में डीआरजी सुकमा पुलिस पार्टी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। सर्चिंग में अब तक 3 महिला नक्सली सहित कुल 10 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए l इसओ साथ ही इंसास, एके-47, एसएलआर समेत कई हथियार एवं अन्य सामग्री बरामद किये है। मरे गये 10 वर्दीधारी नक्सलियों में से 6 नक्सलियाें की शिनाख्त की गई है, अन्य 4 नक्सलियों की पहचान हाेना अभी बाकी है, जिसमें 1- मड़कम मासा उम्र 42 वर्ष दक्षिण बस्तर डिवीजन एमआई इंचार्र्ज प्लाटून नंबर 4, 8 प्रभारी डीव्हीसीएम ईनामी 8 लाख 2. दूधी हूंगी पति मड़कम मासा उम्र 35 वर्ष प्लाटून नंबर 4 पार्टी सदस्या ईनामी 2 लाख 3. लखमा माड़वी उम्र 25 वर्ष, डिवीजन स्माल एक्षन टीम कमाण्डर/एसीएम ईनामी 5 लाख 4. मड़कम जीतू प्लाटून नंबर 4 पार्टी सदस्य ईनाम 2 लाख 5. मड़कम कोसी प्लाटून नंबर 4 पार्टी सदस्या ईनाम 2 लाख 6. कोवासी केस प्लाटून नंबर 4 पार्टी सदस्य (मासा का गार्ड) ईनामी 2 लाख के रूप में हुई है।
बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. ने उक्त शिनख्तगी की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रतिबंधित सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के उद्देश्य से स्थानीय जिला पुलिस बल, डीआरजी तथा केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों द्वारा आपसी बेहतर तालमेल एवं रणनीति के साथ काम करने के परिणाम स्वरूप वर्ष 2024 में बस्तर संभाग अंतर्गत की जा रही नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अब तक कुल 207 नक्सलियों के शव बरामद, 787 नक्सलियों को गिरफ्तार , 789 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण एवम 262 हथियार नक्सलियों से बरामद किया गया है।
Trending
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल

